विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीजल लेकर रूस से अमेरिका के लिए टैंकर हुआ रवाना, मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले ट्रंप का बड़ा दांव

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:00 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के अनुरोध पर 40 हजार मीट्रिक टन डीजल लेकर पहला ऑयल टैंकर शुक्रवार को रूस से ...और पढ़ें

डीजल लेकर रूस से अमेरिका के लिए टैंकर हुआ रवाना

डीजल लेकर रूस से अमेरिका के लिए टैंकर हुआ रवाना

HighLights

  1. माल्टा के झंडे वाला यह टैंकर सात नवंबर को अमेरिका पहुंचने की संभावना है

  2. अमेरिका में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें इस समय बढ़ी हुई हैं

रॉयटर, मॉस्को। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के अनुरोध पर 40 हजार मीट्रिक टन डीजल लेकर पहला ऑयल टैंकर शुक्रवार को रूस से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गया। माल्टा के झंडे वाला यह टैंकर सात नवंबर को अमेरिका पहुंचने की संभावना है।

रूस ने बाल्टिक सागर के तट पर स्थित अपने प्रिमोर्स्क बंदरगाह से अल्ट्रा लो सल्फर डीजल अमेरिका के लिए भेजा है। अमेरिका में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें इस समय बढ़ी हुई हैं जिसका असर वहां के मध्यावधि चुनाव पर होने के आसार हैं।

ईंधन की इस महंगाई को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन के विरोध को दरकिनार करते हुए रूस से डीजल की खरीद का निर्णय लिया है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से ट्रंप की नौ अक्टूबर को हुई टेलीफोन वार्ता में इस खरीद के लिए समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत अमेरिका रूस से 10 लाख टन डीजल की खरीद करेगा।

ट्रंप को इसके लिए रूसी तेल खरीद पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों की अनदेखी करनी पड़ी है। अमेरिका ने यह प्रतिबंध 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमलों के विरोध में लगाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।