Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको ने कहा- मैंने पुतिन से वैगनर ग्रुप के प्रमुख को नहीं मारने का किया था आग्रह

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 12:42 AM (IST)

    बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने समकक्ष और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वैगनर ग्रुप के प्रमुख येव ...और पढ़ें

    बेलारूसी राष्ट्रपति बोले- मैंने पुतिन से वैगनर ग्रुप के प्रमुख को नहीं मारने का किया था आग्रह। एएफपी।
    बेलारूसी राष्ट्रपति बोले- मैंने पुतिन से वैगनर ग्रुप के प्रमुख को नहीं मारने का किया था आग्रह। एएफपी।

    मॉस्को, एएफपी। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने समकक्ष और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन को नहीं मारने का आग्रह किया था। मालूम हो कि यूक्रेन में युद्ध कर रहे वैगनर सैनिकों ने अपने प्रमुख प्रिगोझिन के कहने के बाद शनिवार को रूस में विद्रोह कर दिया था। हालांकि, बेलारूस के राष्ट्रपति के बीच बचाव के बाद वैगनर प्रमुख ने अपने रुख में बदलाव किया था।

    राष्ट्रपति लुकाशेंको ने पुतिन को दी थी नहीं मारने की सलाह

    राष्ट्रपति लुकाशेंको ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा, "मैंने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि हम वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन को मार सकते हैं इसमें कोई समस्या नहीं है। यह पहले प्रयास में नहीं तो दूसरे प्रयास में संभव भी हो सकता है। हालांकि, मैंने पुतिन से ऐसा नहीं करने को कहा था।"  

    राष्ट्रपति पुतिन ने दिया था लुकाशेंको को धन्यवाद

    मालूम हो कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में विद्रोह को समाप्त करने और लुकाशेंको द्वारा बीच बचाव करने के लिए धन्यवाद किया था। बेलारूस के राष्ट्रपति ने वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के साथ बातचीत की थी, जिसके बाद ही प्रिगोझिन ने अपने निर्णय में बदलाव करते हुए फील्ड कैंप में जाने का फैसला किया था। वैगनर प्रमुख ने अपने निर्णय में बदलाव करते हुए कहा था कि हम रूसी खून को बहाना नहीं चाहते हैं।

    वैगनर प्रमुख के खिलाफ अब कोई आरोप नहीं- रूस

    वहीं, रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि वैगनर ग्रुप प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के नेतृत्व में शुरू किए गए सशस्त्र विद्रोह की आपराधिक जांच बंद कर दी गई है। अब उनके या किसी अन्य के खिलाफ कोई भी आरोप नहीं है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गृह युद्ध को टालने के लिए सेना और कानून-प्रवर्तन की सराहना की है।

    खबरें और भी