'जेलेंस्की से मिल सकता हूं', रूस-यूक्रेन सीजफायर के बीच पुतिन का बड़ा बयान, चार साल बाद लौटेगी शांति?
रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल बाद शांति की उम्मीद जगी है, राष्ट्रपति पुतिन ने जेलेंस्की से तीसरे देश में मिलने की इच्छा जताई है। यह मुलाकात शांति समझौत ...और पढ़ें
-1778438423829_m.webp)
पुतिन ने कहा- जेलेंस्की से मिलने में एतराज नहीं (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चार वर्ष से चल रहे यूक्रेन युद्ध के खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसकी संभावना जताते हुए कहा कि उन्हें यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने में एतराज नहीं लेकिन यह मुलाकात शांति समझौते पर सहमति बनने के बाद होनी चाहिए और यह मुलाकात किसी तीसरे देश में हो सकती है।
सीजफायर के बीच हमला
इस बीच दोनों देशों के बीच जारी युद्धविराम के दौरान हमले होने से तनाव भी बढ़ गया है। यह युद्धविराम द्वितीय विश्वयुद्ध में मिली जीत के उपलक्ष्य में रूस और यूक्रेन में मनाए जा रहे विजय दिवस के मौके पर हुआ है। विजय दिवस परेड में पुतिन ने कहा, रूस को यूक्रेन में मिली जीत द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद की सबसे बड़ी जीत है।
बाद में संवाददाताओं से बातचीत में पुतिन ने कहा, लग रहा है कि यूक्रेन का युद्ध खत्म होने के करीब है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यूरोप के लिए यह सबसे ज्यादा खूनखराबे वाला युद्ध है। कहा, वह यूरोप में नई सुरक्षा व्यवस्था के पक्षधर हैं। वह इस बारे में जर्मनी के पूर्व चांसलर जेरहार्ड श्रोएडर के जरिये यूरोपीय नेताओं से बात करना चाहते हैं।
दोनों देशों के बीच तीन दिन के युद्धविराम की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने की है। वह दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म करवाना चाहते हैं। यह युद्धविराम शनिवार से सोमवार तक रहेगा। इस युद्धविराम पर रूस और यूक्रेन ने सहमति जताई है।
खबरें और भी
युद्धबंदियों की होगी रिहाई
इस दौरान दोनों देश एक हजार युद्धबंदियों की रिहाई भी करेंगे। लेकिन इसी दौरान दोनों ओर से हुए कुछ हमलों ने तनाव को बढ़ा दिया है। लेकिन ट्रंप ने कहा है कि वह इस युद्धविराम को जारी रखे जाने के इच्छुक हैं।