Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kim Jong In Moscow: किम जोंग के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन; बीफ, केकड़ा सहित परोसे गए अनोखे व्यंजन

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 04:10 PM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन पर अमेरिका सहित वैश्विक नेताओं की निगाहें टिकी हुई हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ...और पढ़ें

    व्लादिमीर पुतिन और किम जोंन उन की मुलाकात (फोटो: रायटर)
    व्लादिमीर पुतिन और किम जोंन उन की मुलाकात (फोटो: रायटर)

    HighLights

    1. किम जोंन उन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन
    2. रात्रिभोज में परोसे गए अंजीर सलाद सहित अनोखे व्यंजन

    मॉस्को, रायटर। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) पर अमेरिका सहित वैश्विक नेताओं की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच तकरीबन 19 महीने से युद्ध छिड़ा हुआ है। ऐसे में इस मुलाकात ने तमाम नेताओं की नींद उड़ा रखी है।

    बता दें कि किम जोंग उन को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए किम जोंग उन ने कोरोना महामारी के बाद अपनी पहली यात्रा की।

    यह भी पढ़ें: पुतिन और किम की मुलाकात से अमेरिका खफा, हथियार सौदे के लिए रूस और उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने की दी चेतावनी

    रात्रिभोज का आयोजन

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किम जोंग उन के सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी की। इस रात्रिभोज में बतख, अंजीर सलाद, बीफ, केकड़ा पकौड़ी सहित अन्य व्यंजन परोसे गए।

    रात्रिभोज में व्हाइट अमूर फिश सूप और समुद्री हिरन की सींग का शर्बत परोसा गया। इसके अतिरिक्त मशरूम और पकी हुई सब्जियों के साथ ही मार्बल बीफ एंट्रोकोट भी शामिल था।

    उत्तर कोरिया के तानाशाह के सम्मान में परोसे गए रात्रिभोज में स्वीट्स की भी पेशकश की गई। मेहमानों को पाइन नट्स और गाढ़े दूध के साथ टैगा से लाल बिलबेरी डिश परोसी गई।

    किम जोंग उन का निमंत्रण

    रूस यात्रा के दौरान किम जोंग उन ने व्लादिमीर पुतिन को उत्तर कोरिया की यात्रा के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन उत्तर कोरिया की यात्रा कब करेंगे? इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उन्होंने किम जोंग उन का निमंत्रण स्वीकार किया है।

    यह भी पढ़ें: किम जोंग ने रूस को समर्थन देने की घोषणा की, पुतिन ने भी बनाया ये प्लान

    चिंतित दिखा अमेरिका

    पुतिन और किम जोंग उन की मुलाकात से अमेरिका और दक्षिण कोरिया चिंतित नजर आ रहे हैं। इस दोनों देशों के अधिकारियों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किम जोंग उन रूस को गोला बारूद मुहैया करा सकते हैं। हालांकि, मॉस्को और प्योंगयांग ने इन चिंताओं को सिरे से खारिज कर दिया।