Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रूस-क्रीमिया पुल विस्फोट के बाद एक्शन में आए Vladimir Putin, जांच समिति के अध्यक्ष के साथ की बैठक

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 11:36 AM (IST)

    रूस-क्रीमिया पुल विस्फोट के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक्शन में आ गए है। पुतिन ने जांच समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन के साथ अहम ...और पढ़ें

    पुतिन ने जांच समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन के साथ की बैठक
    पुतिन ने जांच समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन के साथ की बैठक

    नई दिल्ली। एनएआइ। रूस-क्रीमिया जोड़ने वाले पुल पर हुए जोरदार धमाके और आग लगने की घटना के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने जांच अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की। इस मिटिंग में पुतिन ने जांच समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन के साथ अहम बिंदुओं पर चर्चा की।

    ब्लास्ट का मास्टरमाइंड यूक्रेन

    अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन ने कहा कि जांच में सामने आया है कि यह यूक्रेन द्वारा किया गया एक आतंकवादी कृत्य था। बता दें कि क्रीमिया पर बना यह पुल रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन का ड्रीम प्रोजेक्‍ट था। पुतिन ने हमले के बाद एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि कर्च रेल-रोड ब्रिज को विस्फोट से उड़ाने का कृत्य आतंकी षडयंत्र था और उसे यूक्रेन के खुफिया संगठन ने तैयार किया व अंजाम दिया था।

    रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले 19 किलोमीटर लंबे ब्रिज पर शनिवार प्रात: विस्फोट हुआ था। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि यह आतंकी कृत्य था और इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण नागरिक आधारभूत ढांचे को बर्बाद करना था। पुतिन ने यह बात रूसी जांच समिति के अध्यक्ष एलेक्जेंडर बास्त्रीकिन के साथ बैठक करने के बाद कही। इस समिति का गठन घटना के तत्काल बाद किया गया था।

    QUAD के गठन के बाद भारत के लिए क्‍यों खास है आस्‍ट्रेलिया? EAM Jaishanka की कैनबरा यात्रा के क्‍या हैं मायने

    विस्फोटक भरे ट्रक से उड़ाया गया ब्रिज

    उल्लेखनीय है कि शनिवार को रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर जोरदार धमाका हुआ था। उस दौरान सड़क व रेलवे मार्ग से गुजर रहे कई तेल टैंकरों में आग लग गई थी। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा किया था और इसी पुल के जरिए रूसी सैनिकों को हथियार की सप्लाई की जाती थी। बता दें कि यह पुल हमेशा से यूक्रेन की सेना के निशाने पर रहा है।

    खबरें और भी

    ट्रेनों का आवागमन शुरू

    इस बीच कर्च रोड-रेल ब्रिज पर विस्फोट के बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारु हो गया है जबकि सुरक्षित सड़क पर हल्के वाहनों का आना-जाना हो रहा है। पुल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए रविवार को सुबह गोताखोरों ने समुद्र के भीतर जाकर विस्फोट स्थल के नजदीक के ब्रिज पिलर देखे-परखे।

    S Jaishankar: 'भारत को कई सालों तक नहीं दिए गए हथियार', जयशंकर ने एक-एक कर लगाई पश्चिम देशों की क्लास