विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Earthquake: रूस में आया 8.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; डरा देगा वीडियो

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 30 Jul 2025 06:34 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2025 07:21 AM (IST)

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.0 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया और जापान के लिए सुनामी की चेतावनी ...और पढ़ें

रूस में आया 8.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)
रूस में आया 8.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)

 एपी, मॉस्को। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.0 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया और जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इसकी जानकारी जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को दी।

एजेंसी ने बताया कि भूकंप सुबह 8:25 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया और इसकी प्रारंभिक तीव्रता 8.0 दर्ज की गई। एजेंसी ने जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है।