विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूक्रेन-युद्ध को खत्म कराने के प्रयास, अमेरिकी दूत जाएंगे कीव; भारत भी निभा रहा अपनी भूमिका

Published: Sat, 05 Sep 2026 02:52 AM (IST)

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा शांति समझौते की उम्मीद जताए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव ...और पढ़ें

यूक्रेन-युद्ध को खत्म कराने के प्रयास, अमेरिकी दूत जाएंगे कीव

यूक्रेन-युद्ध को खत्म कराने के प्रयास, अमेरिकी दूत जाएंगे कीव

HighLights

  1. पुतिन के सकारात्मक संकेत के बाद पुख्ता हुई शांति की संभावना

  2. बिश्केक में मोदी ने दिया था शांति पर जोर, जयशंकर गए थे कीव

रॉयटर, मॉस्को। साढ़े चार वर्ष से ज्यादा समय से चल रहे यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए कोशिशें तेज हो गई हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा शांति समझौते की उम्मीद जताए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर जल्द ही यूक्रेन का दौरा करने वाले हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस दौरे की पुष्टि की है लेकिन रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने दौरे को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हाल में हुई वार्ता में युद्ध को किसी समस्या का निदान नहीं बताया था और शांति की अपील की थी। उसी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन का दौरा कर राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी।

पता चला है कि विटकाफ और कुशनर पहले यूक्रेन आएंगे और उसके बाद वे रूस का दौरा कर सकते हैं। वैसे शांति प्रयास के तहत विटकाफ पूर्व में भी रूसी राष्ट्रपति से कई बार मिल चुके हैं। जनवरी में उनकी मास्को में पुतिन के साथ चार घंटे वार्ता हुई थी।

इस बीच कीव के नजदीक स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन का गोदाम रूस के हवाई हमले का निशाना बना है। इस गोदाम में संगठन द्वारा भेजी गई चिकित्सा सामग्री रखी हुई थी, यह सामग्री हमले में नष्ट हो गई है।

कीव में एक अहम सैन्य ठिकाने पर भी रूस का हमला होने की खबर है। गुरुवार-शुक्रवार रात के रूसी हमले में यूक्रेन के ओडेसा शहर के बिजलीघर को भी बड़ा नुकसान होने की सूचना है।

इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच घायल भी हुए हैं। इसी दौरान रूस ने कहा है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के लिए हथियार और गोला-बारूद ला रहे दो जहाजों को काला सागर में हमले में भारी नुकसान पहुंचाया है।