Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine War: FATF ने रूस पर कसा शिकंजा, अतिरिक्त प्रतिबंध सहित कई परियोजनाओं पर लगाई रोक

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 04:49 AM (IST)

    आतंकी फंडिंग व वित्त पोषण के मामलों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैस ...और पढ़ें

    FATF ने रूस पर कसा शिकंजा, अतिरिक्त प्रतिबंध सहित कई परियोजनाओं पर लगाई रोक।
    FATF ने रूस पर कसा शिकंजा, अतिरिक्त प्रतिबंध सहित कई परियोजनाओं पर लगाई रोक।

    पेरिस, एएनआइ। आतंकी फंडिंग व वित्त पोषण के मामलों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। FATF के अध्यक्ष टी राजा कुमार ने शुक्रवार को कहा कि रूस पर वर्तमान और भविष्य की परियोजनाओं से रोकने सहित अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया गया है।

    FATF ने रूस पर लगाए और अधिक प्रतिबंध

    बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने और यूक्रेन में हुए विनाश के कारण, रूस को FATF के क्षेत्रीय साझेदार निकायों की बैठकों में इसके सदस्यों के रूप में भाग लेने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। टी राजा कुमार ने कहा, 'FATF ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की बार-बार निंदा की। इस सप्ताह पूर्ण चर्चा के बाद, FATF ने अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। प्रतिबंध में वर्तमान और भविष्य की परियोजनाओं से रूस को रोकना और संस्था के सदस्य के रूप में इसके क्षेत्रीय साझेदार निकायों की बैठकों में भाग लेना शामिल है।'

    रूसी हमले के बाद सिद्धांतों का हुआ उल्लघंन

    राजा कुमार ने ये टिप्पणी शुक्रवार को FATF के दो दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए की। मानना है कि यूक्रेन में युद्ध रूसी हमले के बाद FATF के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन हुआ है। इससे पहले FATF द्वारा जून में रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए थे।

    FATF म्यांमार को डाला ब्लैक लिस्ट में

    वहीं, दूसरी ओर FATF ने म्यांमार को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। साथ ही वैश्विक निगरानी संस्था ने म्यांमार की प्रगति की कमी के बारे में चिंता व्यक्त की। इसके अलावा ईरान और डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक आफ कोरिया ब्लैक लिस्ट में पहले से ही मौजूद हैं। इसके साथ ही FATF ने पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' से बाहर कर दिया। अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कहा कि पाकिस्तान ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं, जिनका हम स्वागत करते हैं। मालूम हो कि पाकिस्तान 2018 से ग्रे लिस्ट में बना हुआ था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट से हटाया, म्‍यांमार हुआ ब्‍लैक लिस्‍ट

    ये भी पढ़ें:  Ukraine War में रूस और ईरान की जुगलबंदी के क्‍या मायने हैं? पुतिन ईरानी हथ‍ियारो का क्‍यों कर रहे इस्‍तेमाल