विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moscow Explosion: मास्को के पास फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, 45 घायल; रूस पर ड्रोन हमलों की बढ़ी घबराहट

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 09 Aug 2023 10:30 PM (IST)

मास्को के उत्तर में रूस के सुरक्षाबलों के लिए आप्टिकल उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में मंगलवार रात हुए विस्फोट ...और पढ़ें

मास्को के पास फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका (फोटो: एएफपी)
मास्को के पास फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका (फोटो: एएफपी)

HighLights

  1. डोनेस्क क्षेत्र में यूक्रेन की गोलाबारी में बच्चे की मौत
  2. यूक्रेन की गोलीबारी में दो मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

मास्को, एपी। मास्को के उत्तर में रूस के सुरक्षाबलों के लिए आप्टिकल उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में मंगलवार रात हुए विस्फोट में 45 लोग घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर हैं। कारण जो भी हो, विस्फोट से काले धुएं का एक लंबा गुबार उठा और मास्को पर ड्रोन हमलों को लेकर रूसी घबराहट बढ़ गई।

रूस ने क्या कुछ कहा?

दूसरी ओर, रूस ने दावा किया,

यूक्रेन की डोनेस्क क्षेत्र में यूक्रेन की गोलाबारी में एक बच्चे की मौत हो गई व दो अन्य घायल हैं। फैक्ट्री में विस्फोट को रूसी मीडिया ने ड्रोन हमला बताया लेकिन रूसी अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।

कहां हुआ था धमाका?

अधिकारियों ने कहा कि फैक्ट्री नियमों के उल्लंघन को लेकर जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। राजधानी मास्को के आसपास के क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव के अनुसार, जागो‌र्स्क आप्टिक्स निर्माण संयंत्र के मैदान में यह विस्फोट आतिशबाजी के भंडारण वाले गोदाम में हुआ। वोरोब्योव ने कहा,

कंपनी ने भंडारण के लिए गोदाम किराये पर दिया था, लेकिन बाद में दावा किया कि संयंत्र खुद ही ज्यादातर आतिशबाजी बनाने का सामान तैयार कर रहा था।

'दो मंजिला इमारत हुई क्षतिग्रस्त'

उन्होंने कहा कि इस सुविधा का लंबे समय से यांत्रिकी से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, कंपनी के वेबसाइट कहती है कि यह अभी भी उन उत्पादों के साथ ही चिकित्सा उपकरणों का निर्माण करती है। उधर, यूक्रेन के डोनेस्क रीजन में रूस द्वारा नियुक्त प्रमुख ने बताया,

यूक्रेन द्वारा तोपों से की गई गोलाबारी में दो मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मास्को में दो ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा

रूस के एयर डिफेंस ने बुधवार को दावा किया है कि उसने मास्को को निशाना बनाने वाले दो ड्रोन को मार गिराया है। इसके साथ ही इसे यूक्रेन का आतंकी कृत्य बताते हुए युद्ध को रूस तक ले जाने के कथित अभियान का ताजा प्रयास बताया गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। यूक्रेन ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।