Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia: रूसी सेना में शामिल होंगे हत्यारे, डकैत और तस्कर, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बनाया नया कानून

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 02:16 AM (IST)

    राष्ट्रपति पुतिन द्वारा लाया गया यह कानून समाप्त करने के लिए उन्हें आधिकारिक डिक्री पर हस्ताक्षर करना होगा। तब तक इस कानून के आधार पर रूसी सेना भविष्य ...और पढ़ें

    Russia: रूसी सेना में शामिल होंगे हत्यारे, डकैत और तस्कर (फाइल फोटो)
    Russia: रूसी सेना में शामिल होंगे हत्यारे, डकैत और तस्कर (फाइल फोटो)

    मॉस्को, आनलाइन डेस्क। रूस के सेना में जल्द ही हत्या, डकैती, चोरी, तस्करी के दोषियों की भर्ती की जाएगी। रूसी सेना में विस्तार के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रूसी संघ के आपराधिक संहिता के तहत हत्या, डकैती, चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के दोषियों के साथ नागरिकों को सैन्य सेवा के लिए बुलाए जाने के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। संभव है कि इनमें शामिल होने वालों की संख्या हजारों में हो सकती है। कानून के मुताबिक उन लोगों को भी सेना में शामिल किया जाएगा, जिन्हें पहले सेवा के लिए मना किया जा चुका था।

    इन्हें रखा गया कानून से बाहर

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के इस फरमान में इस कानून से उन दोषियों को बाहर रखा गया है, जो बाल यौन शोषण, राजद्रोह, आतंकी गतविधियों अथवा जासूसी के अपराध में सजा पाई है। इसके अलावा, विमान हाइजैक करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, चरमपंथी गतिविधि और परमाणु सामग्री और रेडियोधर्मी पदार्थों का अवैध संचालन के दोषियों को भी इस भर्ती से वंचित रखा गया है।

    राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बयान जारी कर कही ये बात

    राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि क्रेमलिन ने रूस की सामान्य पुरुष आबादी से यूक्रेन में अपने युद्ध में लड़ने के लिए अपने 300,000 के लक्ष्य से अधिक 18,000 सैनिकों को पहले ही जुटा लिया है। पिछले दिनों ही रूसी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि सम्मन वितरण सहित सभी आंशिक लामबंदी गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि अधिकारियों ने कहा कि 300,000 कर्मियों की भर्ती के मसौदे के लक्ष्य को पूरा किया गया है।

    कानून समाप्त करने के लिए करना होगा हस्ताक्षर

    बता दें कि पुतिन द्वारा लाया गया यह कानून समाप्त करने के लिए उन्हें आधिकारिक डिक्री पर हस्ताक्षर करना होगा। तब तक, इस कानून के आधार पर रूसी सेना भविष्य में और अधिक लोगों को सैन्य भर्ती में भर्ती करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

    खबरें और भी

    यूक्रेन की मदद के लिए समन्वय तंत्र स्थापित करेगा G7, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाए जाने पर रूस की निंदा की

    India Russia Relations: भारतीयों में बहुत टैलेंट, बहुत तरक्की करेगा देश; रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने की तारीफ