Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wagner Mutiny: देश के दुश्मनों के हाथ में खेल रहे थे विद्रोही, राष्ट्रपति पुतिन ने की वैगनर लड़ाकों की तारीफ

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 01:41 AM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने येवगेनी प्रिगोजिन के नेतृत्व में हुए विद्रोह के लिए रूस के दुश्मनों को जिम्मेदार ठहराया। प्रिगोजिन का नाम लिए बिन ...और पढ़ें

    देश के दुश्मनों के हाथ में खेल रहे थे विद्रोही: राष्ट्रपति पुतिन। फोटो- एपी।
    देश के दुश्मनों के हाथ में खेल रहे थे विद्रोही: राष्ट्रपति पुतिन। फोटो- एपी।

    मास्को, एपी। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने येवगेनी प्रिगोजिन के नेतृत्व में हुए विद्रोह के लिए रूस के दुश्मनों को जिम्मेदार ठहराया। प्रिगोजिन का नाम लिए बिना धोखेबाज बताते हुए कहा कि वे यूक्रेन सरकार और उसके सहयोगियों के हाथ में खेल रहे थे। लेकिन देश इस दौरान एकजुट रहा, दुश्मनों का आकलन गलत साबित हुआ। उन्होंने वैगनर समूह के लड़ाकों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने खूनखराबा होने से रोका।

    राष्ट्रपति पुतिन ने किया देश के नाम संबोधन

    राष्ट्रपति पुतिन ने सोमवार मध्य रात्रि टीवी पर पांच मिनट के अपने संबोधन में कहा कि देश पूरी तरह एकजुट और स्थिर है। उन्होंने सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने देश को गृह युद्ध से बचाया। इस दौरान आगे की संभावनाओं को देखते हुए वह वैगनर के कट्टर समर्थकों और उनसे सहानूभति रखने वालों को साधने का प्रयास करते नजर आए।

    विद्रोह के दौरान एकजुट रहा देश

    उन्होंने कहा कि कई जगह स्थानीय लोगों द्वारा विद्रोहियों का समर्थन करने के बावजूद देश पूरी तरह एकजुट रहा। पुतिन ने अपने संबोधन में विद्रोह के दौरान कठिन परिश्रम करने वाली टीम को धन्यवाद दिया। इससे पहले अधिकारियों की ओर से जारी एक वीडियो में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू यूक्रेन में रूसी सैनिकों के साथ समीक्षा करते हुए दिखाए गए हैं। उधर, वेटिकन ने कहा है कि शांति स्थापना के उद्देश्य से पोप फ्रांसिस के शांति दूत मास्को पहुंचे हैं।

    बेलारूस पहुंचे प्रिगोजिन, वहीं बिताएंगे निर्वासन

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले वैगनर के मुखिया येवगेनी प्रिगोजिन बेलारूस पहुंच गए हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह और उनके कुछ साथी यहीं निर्वासन बिताएंगे। वहीं, पौलेंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने वैगनर के बेलारूस पहुंचने पर चिंता जताई। कहा- यह नकारात्मक संकेत हैं और हम अपने सहयोगियों के साथ इस मुद्दे को उठाएंगे।

    खबरें और भी

    प्रिगोजिन व विद्रोह में भाग लेने वालों पर नहीं चलेगा आपराधिक केस

    रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि विद्रोह में भाग लेने वाले प्रिगोजिन और उनके सहयोगियों के विरुद्ध आपराधिक जांच बंद कर दी है। एफएसबी ने कहा कि उसकी जांच में पाया गया कि विद्रोह में शामिल लोगों ने अपराध करने के उद्देश्य से की गई गतिविधियां बंद कर दीं। इसलिए मामले को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

    बाइडन बोले- विद्रोह में पश्चिम का कोई हाथ नहीं

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पुतिन को विद्रोह के लिए पश्चिम और नाटो पर आरोप नहीं लगाना चाहिए। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमने इसमें कुछ नहीं किया, हमारा इसमें कोई हाथ नहीं है। इस बीच, वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने संक्षिप्त लाइव वीडियो में विद्रोह का बचाव किया। उन्होंने फिर से रूसी सेना पर तंज कसा, लेकिन कहा कि उनका उद्देश्य पुतिन की सत्ता को चुनौती देना नहीं था, बल्कि न्याय की लड़ाई थी।