यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Russia Ukraine War: जमीन पर लेट पुतिन ने स्नाइपर राइफल से लगाया निशाना, युद्ध में सैनिकों को लेकर जताया समर्थन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के लिए रवाना होने वाले आरक्षित सैनिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कुछ दिनों के प्रशिक्षण क ...और पढ़ें

मास्को, रायटर: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के लिए रवाना होने वाले आरक्षित सैनिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कुछ दिनों के प्रशिक्षण के बाद इन आरक्षित सैनिकों को सैन्य मोर्चे पर भेजा जा रहा है। इस दौरान पुतिन ने स्नाइपर राइफल से खुद भी निशाने लगाए। निशाना लगाने के लिए पुतिन ने भारी राइफल को फिट किया, खुद जमीन पर लेटकर पोजीशन ली और फायर किए।
पुतिन ने स्नाइपर राइफल से लगाया निशाना
फायरिंग के दौरान पुतिन ने अपने कोट और अन्य वस्त्रों पर धूल लगने की भी परवाह नहीं की। फायरिंग के बाद पुतिन ने नजदीक खड़े एक सैनिक के कंधे को थपथपाया और शुभकामना दी। लंबी नली वाली स्नाइपर राइफल से दूर के लक्ष्य पर निशाना लगाया जाता है। इसमें टेलीस्कोप लगा होता है। विशेषज्ञों के अनुसार पुतिन ने ऐसा यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए किया। मास्को के नजदीक रियाजान में स्थित प्रशिक्षण केंद्र के दौरे में पुतिन के साथ रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू भी थे।