Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine War: रूस का दावा, 18 महीने की जंग में यूक्रेन ने मॉस्को पर किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 02:27 PM (IST)

    रूस ने यूक्रेन (Russia-Ukraine War) पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया की बुधवार सुबह कीव पर हु ...और पढ़ें

    18 महीने की जंग में यूक्रेन ने मॉस्को पर किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक (Image: AP)
    18 महीने की जंग में यूक्रेन ने मॉस्को पर किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक (Image: AP)

    HighLights

    1. यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया
    2. मॉस्को में हवाई अड्डे से आने और जाने वाली सभी उड़ानें रद्द
    3. मॉस्को के तीन मुख्य हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद

    कीव, एजेंसी। Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 18 महीने हो चुके है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इस जंग के बीच अब रूस ने यूक्रेन पर गंभीर आरोप लगया है। रूस के मुताबिक,यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है।

    गवर्नर और स्थानीय मीडिया के अनुसार, यूक्रेनी ड्रोन ने एस्टोनिया और लातविया की सीमा के पास रूस के पश्चिमी प्सकोव क्षेत्र में एक हवाई अड्डे पर हमला किया, जिससे इलाके में भीषण आग लग गई। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुकाबिक, ओर्योल, ब्रांस्क, रियाजान, कलुगा और रूसी राजधानी के आसपास के मॉस्को क्षेत्र में अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया की बुधवार सुबह कीव पर हुए रूसी हमले में दो लोगों की मौत हो गई है।

    सभी उड़ानें रद्द

    नुकसान का आकलन करने के लिए मॉस्को में हवाई अड्डे से आने और जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द करने के आदेश जारी किए गए है। रूस की राज्य समाचार एजेंसी TASS ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से बताया कि हवाईअड्डे पर हुए हमले की सूचना सबसे पहले आधी रात को दी गई थी। ड्रोन हमलों में चार आईएल-76 परिवहन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों और वीडियो वायरल  हो रहे है। इस हादसे में किसी तरह कोई जनहानि नहीं हुई है।

    कीव पर रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला

    यूक्रेन सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गेई पोपको ने बताया की रूस ने कीव पर शहीद ड्रोन लॉन्च किए और टीयू-95एमएस विमान से कीव को निशाना बनाया। हालांकि, यूक्रेन की वायु रक्षा ने 20 से अधिक लक्ष्यों को मार गिराया है। देश भर के कई क्षेत्रों को निशाना बनाने वाली 28 क्रूज मिसाइलों और 16 ईरानी निर्मित शहीद हमले वाले ड्रोनों में से 15 को नष्ट कर दिया है।

    खबरें और भी

    मॉस्को के तीन मुख्य हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद

    मॉस्को के तीन मुख्य हवाई अड्डे शेरेमेतियोवो, वनुकोवो और डोमोडेडोवो ने आने वाली और बाहर जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। रूस द्वारा लगाए गए आरोपों पर यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।