Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine War: यूक्रेन के 32वें स्वतंत्रता दिवस पर रूस ने बोला हमला, एक की मौत; 16 लोग घायल

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 12:16 AM (IST)

    यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर रूस की ओर से किए गए हमले में एक की मौत हो गई जबकि 16 घायल हो गए। यूक्रेन गुरुवार को 32वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। अध ...और पढ़ें

    यूक्रेन के डीनिप्रो शहर में हमले के बाद का दृश्य। (फोटो- एपी)
    यूक्रेन के डीनिप्रो शहर में हमले के बाद का दृश्य। (फोटो- एपी)

    कीव, रायटर। यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर रूस की ओर से किए गए हमले में एक की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। यूक्रेन गुरुवार को 32वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था।

    खेरसान और डीनिप्रो में हमले

    अधिकारियों ने बताया कि खेरसान और डीनिप्रो और सीमावर्ती शहर कुराखोव पर हमले में कई नागरिक घायल हो गए। वहीं, दक्षिणी यूक्रेन में गोलाबारी से किसान की मौत हो गई। हमले में बस टर्मिनल के साथ ही अन्य इमारतों को क्षति पहुंची है।

    क्रीमिया में यूक्रेन का विशेष अभियान

    दूसरी ओर यूक्रेनी नौसेना और मिलिट्री की ओर से रात के समय रूस के कब्जे वाली क्रीमिया में विशेष अभियान चलाया गया। रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय की ओर से दी गई जानकारी के साथ ही कार्रवाई के वीडियो भी जारी किए गए हैं। यह बेहद छोटे हैं। वीडियो फुटेज में समुद्र तट के पास छोटे मोटरबोट चलते नजर आ रहे हैं।

    निदेशालय की ओर से कहा गया कि यह अभियान ओलेनिव्का और मयाक की बस्तियों के पास चलाया गया था। रूस की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

    यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान सौंपेगा नार्वे

    नार्वे मीडिया की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि वह यूक्रेन को लड़ाकू विमान एफ-16 सौंपेगा। नीदरलैंड और डेनमार्क के बाद ऐसा करने वाला नार्वे तीसरा यूरोपियन देश होगा। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे लेकर घोषणा नहीं की गई है।