Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia: रूस की राजधानी में मॉस्को में ड्रोन से हमला, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान; सुरक्षित निकाले गए लोग

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 30 May 2023 11:22 AM (IST)

    मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर मंगलवार को सुबह हुए एक ड्रोन हमले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस हमले से कई इमारतों को न ...और पढ़ें

    Russia: रूस की राजधानी में मॉस्को में ड्रोन हमला, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान (फाइल फोटो)
    Russia: रूस की राजधानी में मॉस्को में ड्रोन हमला, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान (फाइल फोटो)

    मॉस्को, एजेंसी। रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार सुबह एक ड्रोन हमला हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रूस की राजधानी पर एक ड्रोन हमला होने की जानकारी दी है।

    ड्रोन हमले में कई इमारतों को पहुंचा नुकसान

    मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम में एक पोस्ट के जरिए के कहा कि इस हमले से कई इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है, लेकिन हमले में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसका अर्थ क्या है।

    इमारतों में मौजूद लोगों को निकाला गया बाहर

    मेयर ने बताया कि हमले में क्षतिग्रस्त हुईं दो इमारतों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है और शहर की सभी आपातकालीन सेवाएं घटना स्थल पर मौजूद हैं। रूस की आरआईए राज्य समाचार एजेंसी ने बताया कि शहर के दक्षिण में मास्को की एक इमारत में मौजूद कुछ लोगों को निकाला गया है।

    गवर्नर ने किया कई ड्रोनों को मार गिराए जाने का दावा

    वहीं, मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि मॉस्को के रास्ते में कई ड्रोन को मार गिराया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन को किसने लॉन्च किया था। रूस के कई टेलीग्राम मैसेजिंग चैनलों ने बताया कि मॉस्को के बाहरी इलाके में चार से 10 ड्रोन को मार गिराया है।