Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia: रूसी परमाणु-सक्षम बम पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की नजर, हाइपरसोनिक मिसाइलों का लिया जायजा

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 12:22 PM (IST)

    उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) रूस की यात्रा पर हैं। यहां उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई। यहां  किम जोंग उन ने ...और पढ़ें

    रूसी परमाणु-सक्षम बम के बारे में किम ने ली जानकारी
    रूसी परमाणु-सक्षम बम के बारे में किम ने ली जानकारी

    HighLights

    1. रूसी परमाणु-सक्षम बम के बारे में किम ने ली जानकारी
    2. उत्तर कोरिया के तानाशाह ने किया रूसी फाइटर जेट प्लांट का दौरा

    रूस, रायटर्स। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रक्षा मंत्री के साथ शनिवार को रूसी परमाणु-सक्षम रणनीतिक बमवर्षकों, हाइपरसोनिक मिसाइलों और युद्धपोतों का निरीक्षण किया। प्रशांत शहर व्लादिवोस्तोक से लगभग 50 किमी (30) मील दूर रूस के कनेविची हवाई क्षेत्र में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने किम को सलामी देते हुए उनका स्वागत किया।

    अमेरिका और दक्षिण कोरिया की बढ़ी चिंता

    इसके बाद उत्तर कोरियाई नेता ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया को काफी चिंता है अगर प्योंगयांग के साथ मास्को की दोस्ती होती है तो फिर किम को रूस की कुछ संवेदनशील मिसाइल और अन्य प्रौद्योगिकी तक पहुंच मिल सकती है, जबकि यूक्रेन में युद्ध में रूस को मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: North Korea Train: दादा-पिता की तरह ट्रेन से सफर करते हैं किम जोंग, जानें आज भी क्यों निभा रहे हैं ये परंपरा

    किम को दिखाया गया सुपरसोनिक इंटरसेप्टर विमान

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शोइगु ने उन्हें किंझल हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस मिग-31आई सुपरसोनिक इंटरसेप्टर विमान दिखाया। शोइगु ने किम को एक विमान के बारे में बताया, "यह मॉस्को से जापान तक उड़ान भर सकता है और फिर वापस आ सकता है।" 480 किलोग्राम (1,100 पाउंड) का पेलोड ले जाने के दौरान इसकी रेंज 1,500 से 2,000 किमी (930-1,240 मील) बताई गई है।

    ध्वनि की गति से 10 गुना ज्यादा है स्पीड

    इस विमान की गति, ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक (12,000 किलोमीटर प्रति घंटे) तक यात्रा कर सकता है। विमान और मिसाइलों के बाद, किम ने व्लादिवोस्तोक में रूस के प्रशांत बेड़े के युद्धपोत का निरीक्षण किया, जहां उन्हें रूसी नौसेना का प्रदर्शन देखना था।

    खबरें और भी

    वाशिंगटन ने उत्तर कोरिया पर लगाया आरोप

    वाशिंगटन ने उत्तर कोरिया पर रूस को हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि किसी हथियार की डिलीवरी की गई है या नहीं। किम ने शुक्रवार को एक रूसी फाइटर जेट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। बुधवार को मुलाकात के दौरान उन्होंने और पुतिन ने सैन्य मामलों, यूक्रेन में युद्ध और सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की।

    पुतिन ने मीडिया से कहा कि रूस किसी भी चीज का उल्लंघन नहीं करेगा, लेकिन उत्तर कोरिया के साथ संबंध विकसित करता रहेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर करने की कोई योजना नहीं थी। 

    यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया रूसी फाइटर जेट प्लांट का दौरा, बढ़ने लगी अमेरिका की चिंता