यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Russia: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने का दिया निर्देश, आरेनबर्ग में आपातकाल की घोषणा की
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आपातकालीन स्थिति मंत्री अलेक्जेंडर कुरेनकोव से आरेनबर्ग क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। आरेनबर्ग क्षे ...और पढ़ें

एएनआई, मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आपातकालीन स्थिति मंत्री अलेक्जेंडर कुरेनकोव से आरेनबर्ग क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। आरेनबर्ग क्षेत्र के गवर्नर डेनिस पास्लर ने भी राष्ट्रपति को ओर्स्क के आसपास आरेनबर्ग क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति ने आसपास के इलाकों के लिए समय रहते हालात का विश्लेषण, पूर्वानुमान और उचित उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
इस बीच, आरेनबर्ग क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में संघीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। क्षेत्रीय सरकार ने कहा कि यूराल नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण आई बाढ़ के कारण 885 बच्चों सहित 4,000 से अधिक लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके साथ ही बांध टूटने के पीछे संदिग्ध निर्माण उल्लंघनों को लेकर एक आपराधिक जांच शुरू की गई है।