Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia Ukraine War: 'यूक्रेन आपका दूसरा वियतनाम बन जाएगा', पुतिन के जासूस प्रमुख ने अमेरिका को दी चेतावनी

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 06:06 PM (IST)

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने गुरुवार को अमेरिका को चेतावनी दी। पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने अमेरिका को कहा कि यूक्रे ...और पढ़ें

    रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के प्रमुख सर्गेई नारीशकिन प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए। (फोटो- एपी)
    रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के प्रमुख सर्गेई नारीशकिन प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए। (फोटो- एपी)

    रायटर, मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने गुरुवार को अमेरिका को चेतावनी दी। पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने अमेरिका को कहा कि यूक्रेन के लिए आपका समर्थन खतरनाक है और ये पश्चिमी समर्थन यूक्रेन को दूसरा वियतनाम में बदल देगा जो आने वाले वर्षों में वाशिंगटन को परेशान करेगा।

    यूक्रेन को पश्चिम से मिल रहा समर्थन

    बता दें कि पिछले साल (2022) की शुरुआत में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हुई है और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम ने यूक्रेन को अब तक 246 अरब डॉलर से अधिक की सहायता और हथियार प्रदान किए हैं। हालांकि, इसके बावजूद यूक्रेन को ही नुकसान पहुंचा है।

    यह भी पढ़ेंः 'पुतिन को जीतने नहीं दे सकते', राष्ट्रपति बाइडन ने दी चेतावनी; बोले- नाटो के सहयोगियों पर हो सकता है हमला

    रूसी खुफिया सेवा ने दी चेतावनी

    रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के प्रमुख सर्गेई नारीशकिन ने अमेरिकी मदद को लेकर कहा कि यूक्रेन अधिक से अधिक संसाधनों और लोगों को अवशोषित करने वाला 'ब्लैक होल' बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार, अमेरिका अपने लिए 'दूसरा वियतनाम' बनाने का जोखिम उठा रहा है।

    सर्गेई नारीशकिन ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन को इससे निपटने के लिए कदम उठाना होगा। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि अगर नाटो और रूस का सीधा टकराव होता है, तो तीसरे विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। वहीं, बार-बार यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को भेजने से इनकार किया है।

    खबरें और भी

    पुतिन को लेकर क्या बोले बाइडन?

    इससे पहले जो बाइडन ने बुधवार को रिपब्लिकन से यूक्रेन के लिए नए सिरे से सैन्य सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया। बाइडन ने कहा कि अगर पुतिन यूक्रेन को जीत लेते हैं, तो वह वहां नहीं रुकेंगे। बाइडन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पुतिन, नाटो सहयोगी पर हमला करेंगे।

    यह भी पढ़ेंः America: Joe Biden की चेतावनी नहीं आई काम... अमेरिकी सीनेट ने रोकी यूक्रेन, इजरायल की आपातकालीन सहायता राशि