विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: ड्रोन हमलों के बाद मॉस्को में हवाई उड़ानें फिर शूरू, रूस ने रातभर यूक्रेन पर बरसाए बम

By Abhinav AtreyEdited By: Abhinav Atrey
Published: Wed, 23 Aug 2023 11:48 AM (IST)

रूस की राजधानी मॉस्को पर सोमवार को हुए लगातार ड्रोन हमलों ने रूस की एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। ...और पढ़ें

ड्रोन हमलों के बाद मॉस्को में हवाई उड़ानें फिर शूरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ड्रोन हमलों के बाद मॉस्को में हवाई उड़ानें फिर शूरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. रूस ने तीन ड्रोनों को मार गिराया
  2. रूस का अनाज भंडारण के ठिकानों पर हमला

मॉस्को, एजेंसी। रूस की राजधानी मॉस्को पर सोमवार को हुए लगातार ड्रोन हमलों ने रूस की एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। इस बीच रूस के राज्य विमानन प्राधिकरण ने बुधवार (23 अगस्त) को कहा कि उड़ानों पर अस्थायी निलंबन लगाए जाने के बाद अब मॉस्को के हवाई अड्डे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

एक बयान में कहा गया है, "राजधानी मॉस्को पर हुए ड्रोन हमले की कोशिश के कारण बुधवार तड़के उड़ानों के अस्थायी निलंबन लगाए जाने के बाद मॉस्को के हवाई अड्डे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।" बता दें कि ड्रोन से किए गए हमले में कम से कम दो लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रूसी हवाई सुरक्षा द्वारा नष्ट किए गए एक यूक्रेनी ड्रोन के हिस्से मॉस्को क्षेत्र में एक घर पर गिरा।

रूस ने तीन ड्रोनों को मार गिराया

समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार तड़के कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने मॉस्को पर हमला करने की कोशिश करने वाले तीन ड्रोनों को मार गिराया है। रूस ने यूक्रेन के डेन्यूब क्षेत्र में अनाज की सप्लाई करने वाली जगहों पर हमले किए। इसके साथ ही रूस ने रात भर यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा और डेन्यूब नदी क्षेत्रों के दक्षिण में ड्रोन से हमला किया, जो अनाज निर्यात के लिए एक प्रमुख क्षेत्र है। यूक्रेनी सेना और अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि इस हमले में अनाज वाली जगहों स्थानीय क्षेत्र में आग लग गई।

क्या बोली यूक्रेन की सेना?

यूक्रेन की सेना ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, "दुश्मन ने डेन्यूब क्षेत्र में अनाज भंडारण सुविधाओं और एक उत्पादन और ट्रांसशिपमेंट कॉम्प्लेक्स पर हमला किया। अनाज के गोदामों में आग लग गई और उस पर तुरंत काबू पा लिया गया। फायर सर्विस के कर्मचारी अपना काम कर रहे हैं।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।