Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine: रूस का दावा, काला सागर में नागरिक व नौसैनिक जहाजों पर हमला किया विफल; यूक्रेन ने दिया ये जवाब

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 09:40 PM (IST)

    Russia Ukraine War रूस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने काला सागर में नौसेना व नागरिक जहाजों पर यूक्रेन के समुद्री ड्रोन हमलों को विफल कर दिया है। रूस ...और पढ़ें

    Russia-Ukraine: रूस का दावा, काला सागर में नागरिक व नौसैनिक जहाजों पर हमला किया विफल (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
    Russia-Ukraine: रूस का दावा, काला सागर में नागरिक व नौसैनिक जहाजों पर हमला किया विफल (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. रूस ने काला सागर में नागरिक व नौसैनिक जहाजों पर हमले को किया विफल।
    2. यूक्रेन ने नागरिक जहाजों पर हमले से किया इनकार।
    3. आने वाला युद्ध रूस की धरती पर लड़ा जाएगा: जेलेंस्की

    मॉस्को, रायटर। रूस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने काला सागर में नौसेना व नागरिक जहाजों पर यूक्रेन के समुद्री ड्रोन हमलों को विफल कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सर्गेई कोटोव व वासिली बाइकोव गश्ती जहाज पर तीन समुद्री ड्रोन ने असफल हमला किया।

    यूक्रेन ने नागरिक जहाजों पर हमले से इनकार किया

    वहीं, यूक्रेन ने नागरिक जहाजों पर हमले से इनकार किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि काला सागर में उसके दो जहाज सेवस्तोपोल से दक्षिण पश्चिम 340 किमी तक जहाजों को नियंत्रित कर रहे थे, वे अपनी ड्यूटी निभाते रहेंगे। मंत्रालय ने कहा कि उसने नागरिक जहाजों को लक्षित किए तीन समुद्री ड्रोन को मार गिराया। इस हमले को आतंकी कृत्य बताया है।

    यूक्रेन ने पहले भी बनाया था निशाना

    यूक्रेन ने पहले भी क्रीमिया में नौसेना बेस और क्रीमिया पुल को निशाना बनाया था। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रभारी अधिकारी माइखेलो पोडाल्याक ने कहा कि रूसी अधिकारियों का यह बयान निसंदेह सत्य से परे है। यूक्रेन ने न तो नागरिक जहाजों पर हमला किया है और न ऐसा कर सकता है। इसके साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सप्ताहांत पर दावा किया कि आने वाला युद्ध रूस की धरती पर लड़ा जाएगा।

    मास्को पर तीन दिन में एक ही इमारत पर दो बार हमला

    रूस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यूक्रेन ने तीन दिन में एक ही इमारत को दो बार निशान बनाया है। रूस ने दोनों ड्रोन को मार गिराया। इनमें से एक मास्को से बाहर गिरा, जबकि दूसरा मॉस्को सिटी बिजनेस डिस्ट्रक्ट पर गिरा, जिससे उसका बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि ड्रोन क्रेमलिन से 7.2 किमी दूर आइक्यू-क्वार्टर स्थित इमारत पर गिरा, यह वही इमारत है जिसको रविवार को भी निशाना बनाया गया था।

    यूक्रेन को 3.9 अरब डॉलर मानवीय सहायता पर्याप्त नहीं

    यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक डेनिस ब्राउन ने सोमवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए 3.9 अरब डॉलर की मानवीय अपील 30 प्रतिशत से भी कम फंडिंग है। देश ने दूसरी सर्दियों की तैयारी शुरू कर दी हैं, जबकि बड़ी संख्या में आवासीय इमरतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और काखोव्का बांध के ढहने के बाद हजारों बेघर हो चुके हैं।

    खबरें और भी