Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia Ukraine Ceasefire: 'अगर यूक्रेन युद्धविराम चाहता है तो...', पुतिन ने जेलेंस्की के सामने रख दी ये शर्तें

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 14 Jun 2024 05:26 PM (IST)

    Russia Ukraine War Ceasefire रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को वादा किया कि अगर यूक्रेन साल 2022 में रूस द्वारा कब्जा किए गए चार चार क्षे ...और पढ़ें

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्धविराम का किया वादा। फाइल फोटो।
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्धविराम का किया वादा। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. प्रस्ताव का उद्देश्य यूक्रेन में संघर्ष को स्थिर करने के बजाय हमेश के लिए हल निकालना हैः पुतिन
    2. हम तुरंत दे देंगे सीजफायर का आदेशः रूसी राष्ट्रपति

    एपी, मास्को। Russia Ukraine Ceasefire: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अब एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में जारी युद्ध को रोकने की बात कही है। हालांकि, उनके अनुसार, यूक्रेन को नाटो से दूर रहने के साथ-साथ कई तरह की बात माननी पड़ेगी।

    कीव के सामने राष्ट्रपति पुतिन ने रखी ये शर्तें

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को वादा किया कि अगर यूक्रेन साल 2022 में रूस द्वारा कब्जा किए गए चार चार क्षेत्रों से सैनिकों को वापस लेना शुरू कर देता है और नाटो में शामिल होने की अपनी योजना को छोड़ देता है तो वह यूक्रेन में तुरंत ही संघर्ष विराम का आदेश दे देंगे। उन्होंने आगे कहा कि कीव उनकी इन सभी शर्तों को मान लेता है तो वह कीव के साथ वार्ता करेंगे। 

    तुरंत दे देंगे सीजफायर का आदेशः पुतिन

    वहीं, राष्ट्रपति पुतिन ने मास्को में रूसी विदेश मंत्रालय में अपने भाषण में कहा कि अगर कीव हमारी इन सभी शर्तों को मान लेता है तो हम तुरंत ही सीजफायर का आदेश दे देंगे। हालांकि, पुतिन की इस टिप्पणी पर यूक्रेन ने अभी तक कुछ नहीं कहा। उन्होंने आगे कहा कि उनके प्रस्ताव का उद्देश्य यूक्रेन में संघर्ष को स्थिर करने के बजाय उसका हमेश के लिए हल निकालना है।

    पुतिन ने इस बात पर दिया जोर

    मालूम हो कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध का बाद से ही क्रेमलिन लगातार कहता आया है कि कीव को अपने क्षेत्रीय लाभ को पहचानना चाहिए और नाटो में शामिल होने की मांग को छोड़ देनी चाहिए। यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर रूस ने अभी किसी पर भी पूरी तरह से नियंत्रण नहीं किया है। हालांकि, पुतिन ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि कीव को इन क्षेत्रों से पूरी तरह से हट जाना चाहिए और इन क्षेत्रों की प्रशासनिक सीमाओं को मास्को को सौंप देना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः

    Russia Ukraine War: यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस ने उठाया ये कदम, अमेरिका के भी छूटे पसीने; परमाणु हथियारों से जुड़ा है तार