Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुतिन ने पीएम मोदी को बताया सच्चा देशभक्त, जमकर की तारीफ; भारतीय विदेश नीति को सराहा

    By AgencyEdited By: Arun kumar Singh
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 06:52 AM (IST)

    रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की भूमिका बढ़ेगी। रूस ने भारत को उर्वरक आपूर्ति में 7.6 गुना की ...और पढ़ें

    रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी। फाइल फोटो
    रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी। फाइल फोटो

    मास्को, रायटर। रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की भूमिका बढ़ेगी। रूस ने भारत को उर्वरक आपूर्ति में 7.6 गुना की वृद्धि की। पुतिन ने पीएम मोदी को एक बड़ा देशभक्त कहा। रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि भारत की हमेशा एक स्वतंत्र विदेश नीति रही है और रूस हमेशा से ही खास संबंध रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया सबसे खतरनाक दशक का सामना कर रही है, क्योंकि पश्चिमी अभिजात वर्ग अमेरिका और उसके सहयोगियों के वैश्विक प्रभुत्व के अपरिहार्य पतन को रोकने के लिए जोर आजमाइश कर रहा है। अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन युद्ध को भड़काने का आरोप लगाने वाले पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश खतरनाक, खूनी और गंदा भू-राजनीतिक खेल खेल रहे थे, जिससे दुनियाभर में अराजकता फैल रही थी। उन्‍होंने कहा कि उनका इरादा यूक्रेन में परमाणु हथियार के इस्‍तेमाल का नहीं है। पुतिन ने कहा कि उन्हें यूक्रेन में सेना भेजने का कोई पछतावा नहीं है।

    पश्चिम के अविभाजित प्रभुत्व का ऐतिहासिक काल हुआ खत्‍म

    रूस के सर्वोपरि नेता पुतिन ने रूसी विशेषज्ञों की एक सभा वल्दाई डिस्कशन क्लब को बताया कि अंत में पश्चिमी देशों को विश्व के भविष्य के लिए रूस और दूसरी प्रमुख ताकतों के साथ बातचीत करनी ही होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक मामलों में पश्चिम के अविभाजित प्रभुत्व का ऐतिहासिक काल खत्म हो रहा है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम एक ऐतिहासिक सीमा पर खड़े हैं। हमारे सामने शायद सबसे खतरनाक, अप्रत्याशित और द्वितीय युद्ध की समाप्ति के बाद से सबसे महत्वपूर्ण दशक है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्ष के दौर के बावजूद रूस पश्चिमी देशों को अपना दुश्मन नहीं मानता।

    इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में रूस ने दी चेतावनी, यूक्रेन की सहायता कर रहे पश्चिम की खुफिया सेटेलाइट को मार कर गिरा देंगे

    डालर को हथियार के रूप में इस्‍तेमाल कर रहा अमेरिका

    उन्‍होंने कहा कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रणनीतिक स्थिरता पर बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। उस पर अमेरिका की ओर से हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुतिन ने कहा कि हम चीन को करीबी दोस्त मानते हैं। चीन के साथ संबंध अभूतपूर्व रूप से खुले और प्रभावी हैं। रूस का चीन के साथ व्यापार लगातार बढ़ रहा है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने डालर को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय वित्त को बदनाम किया। सैन्य अभियानों की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में नवीनतम डेवलपमेंप के कारण विश्व व्यवस्था में ढांचागत बदलाव हुआ हैं। उन्‍होंने कहा कि पश्चिम को अपनी स्थिति बदलने के लिए यूक्रेन को संकेत देना चाहिए और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान करना चाहिए। लेकिन कीव ने बातचीत जारी न रखने का फैसला किया है।

    रूस ताइवान को मानता है चीन का हिस्‍सा

    पुतिन ने कहा कि ताइवान पर चीन के साथ अपने संबंधों को नष्ट करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका गलत था। रूस ताइवान को पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना के हिस्से के रूप में मान्यता देता है। पुतिन ने हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी को'दादी' के रूप में संबोध‍ित किया। उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा नैंसी पेलोसी की ताइवान की यात्रा एक उकसावे वाली थी।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध के बाद जयशंकर करेंगे रूस की पहली यात्रा, सर्गेई लावरोव से यूक्रेन समेत कई मसलों पर करेंगे बातचीत