Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia Ukraine War: सैनिकों के लिए परफॉर्म कर रही थी रूसी अभिनेत्री पोलिना तभी गिरी यूक्रेनी मिसाइल, दर्दनाक मंजर का VIDEO वायरल

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 10:14 PM (GMT+05:30)

    डोनेट्स्क के स्टारोबेशेव्स्की जिले के कुमाचोवो गांव में यूक्रेन की गोलीबारी के चलते रूसी अभिनेत्री पोलिना मेन्शिख की मौत हो गई। यूक्रेनी गोलीबारी में ...और पढ़ें

    परफॉर्म कर रही रूसी अभिनेत्री की मौत (फोटो: एक्स)
    परफॉर्म कर रही रूसी अभिनेत्री की मौत (फोटो: एक्स)

    HighLights

    1. रूस और यूक्रेन के बीच 21 माह से चल रहा युद्ध
    2. कुमाचोवो गांव में गिरी यूक्रेनी मिसाइल, रूसी अभिनेत्री की मौत

    एएनआई, मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच 21 माह से युद्ध जारी है और अभी इसके खत्म होने की संभावना नजर नहीं आ रही। ऐसे में डोनेट्स्क के स्टारोबेशेव्स्की जिले के कुमाचोवो गांव में यूक्रेन की गोलीबारी के चलते रूसी अभिनेत्री पोलिना मेन्शिख की मौत हो गई।

    कब हुई थी गोलीबारी?

    बकौल एजेंसी, गोलीबारी की वजह से रूसी अभिनेता मेन्शिख की मौत हो गई। यूक्रेन के युद्ध अपराधों से संबंधित मुद्दों के नियंत्रण और समन्वय के लिए संयुक्त केंद्र में रूस द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि कार्यालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा कि इस क्षेत्र में 19 नवंबर को गोलीबारी हुई थी।

    टेलीग्राम पर शेयर किए गए बयान के मुताबिक, यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने HIMARS मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, M-30A1 और M-31 मिसाइलों से गोलीबारी की गई।

    यह भी पढ़ें: 'क्या यह चौंकाने वाला नहीं है', Israel Hamas युद्ध के बीच यूक्रेन को लेकर क्या बोले व्लादिमीर पुतिन?

    बकौल एजेंसी, पोलिना मेन्शिख हमले के समय कुमाचोवो गांव में रूसी सैनिकों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रही थीं। इस हमले से जुड़ा हुआ वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक महिला को दर्शकों के साथ परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें सैनिक भी शामिल हैं।

    कौन थीं रूसी अभिनेत्री मेन्शिख?

    यूक्रेनी गोलीबारी में जान गंवाने वाली अभिनेत्री पोलिना मेन्शिख एक कोरियाग्राफर, नाटककार और एथनिक डांस थिएटर 'नेजेन' और स्टूडियो थिएटर लेज आर्टिस्ट की निर्देशक थीं।

    रूसी पत्रकार की भी मौत

    यूक्रेनी हमले में एक रूसी पत्रकार की भी मौत हो गई। रूसी स्टेट मीडिया ने बताया कि सरकारी रसिया-24 टीवी न्यूज चैनल के लिए काम करने वाले पत्रकार बोरिस मैकसुदोव की दक्षिणी यूक्रेन के रूसी कब्जे वाले जपोरीजिया क्षेत्र में ड्रोन हमले में जान चली गई। वहीं, यूक्रेन ने गुरुवार को कहा कि रूसी गोलाबारी में चार नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल हो गए। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'क्या यह सबूत काफी है', अल शिफा अस्पताल के नजदीक Hamas के बनाए सुरंग को IDF ने दुनिया से किया बेनकाब

    शांति वार्ता को लेकर क्या कुछ बोले पुतिन?

    वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि मॉस्को ने कभी भी कीव के साथ शांति वार्ता से इनकार नहीं किया है। साथ ही उन्होंने वार्ता प्रक्रिया से बाहर निकलने के लिए यूक्रेन को दोषी बताया। पुतिन ने सैन्य कार्रवाई को लोगों के लिए त्रासदी करार देते हुए बताया कि दुनिया को इस बारे में सोचना चाहिए कि इसे कैसे रोका जाए।