Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'रूसी धरती पर आएगी NATO की सेना तो...', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध की चेतावनी

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 07:51 PM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को पश्चिमी देशों को आगाह किया कि यूक्रेन में उनका असीमित दखल विश्व को परमाणु युद्ध के खतरे की ओर ले जा रह ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध की चेतावनी: फोटोः एएफपी।
    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध की चेतावनी: फोटोः एएफपी।

    HighLights

    1. यूक्रेन में असीमित दखल बढ़ा रहा भयंकर दुष्परिणाम का खतराः पुतिन
    2. राष्ट्रपति पुतिन ने आम चुनाव से पहले देश को किया संबोधित

    एपी, मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को पश्चिमी देशों को आगाह किया कि यूक्रेन में उनका असीमित दखल विश्व को परमाणु युद्ध के खतरे की ओर ले जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि यूक्रेन में अपने उद्देश्यों को पूरा किए बगैर रूस सैन्य कार्रवाई नहीं रोकेगा। यूक्रेन में रूसी सेना ने जो जीत हासिल की है, वह उसे बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने यह बात आम चुनाव से पूर्व अपने राष्ट्रीय संबोधन में कही है।

    पुतिन ने दी परमाणु युद्ध की धमकी

    रूस की राजनीति में जो समीकरण बन गए हैं उनमें पुतिन का चुनाव जीतना और राष्ट्रपति बने रहना लगभग तय माना जा रहा है। पुतिन ने परमाणु युद्ध की चेतावनी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के पश्चिमी देशों की सेनाओं की यूक्रेन में तैनाती की संभावना से इनकार न किए जाने के बाद दी है। मैक्रों ने यूक्रेन के युद्ध में नाटो के देशों की सेनाओं की तैनाती पर इसी हफ्ते बात की है।

    भुगतना पड़ेगा भयंकर भुगतान

    पुतिन ने कहा कि जो भी देश यूक्रेन में सेना की तैनाती के निर्णय में भागीदार बनेंगे वे भयंकर दुष्परिणाम भुगतने के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि जब यूरोप के नाटो देशों पर रूस के हमले की योजना की चर्चा की जाती है तो इसका मतलब यह होता है कि पश्चिमी देश रूसी ठिकानों पर हमले की रूपरेखा बना रहे हैं।

    यूक्रेन में जो हथियार भेजे जा रहे हैं उनका उद्देश्य भी रूस को नुकसान पहुंचाना है। लेकिन पश्चिमी देश अपने षडयंत्र में सफल नहीं होंगे और उससे विश्व का नुकसान हो जाएगा। पुतिन ने कहा कि जो देश अपनी सेनाएं रूसी धरती पर भेजने की योजना बना रहे हैं, हमलावर के रूप में उनके साथ बहुत बुरा होगा।

    खबरें और भी

    पश्चिम पर हमला करने के लिए हम सक्षमः राष्ट्रपति पुतिन

    इससे पहले सांसदों और उच्च अधिकारियों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों को यह बात मस्तिष्क में रखनी चाहिए कि हमारे पास उन पर हमला करने में सक्षम हथियार हैं। ऐसी स्थिति में परमाणु युद्ध छिड़ने का पूरा खतरा है और उससे पूरी दुनिया का विनाश निश्चित है। पता नहीं क्यों पश्चिमी देशों के नेता इस खतरे को महसूस नहीं कर रहे हैं और रूस के साथ जारी युद्ध में वे लगातार अपनी भूमिका बढ़ाते जा रहे हैं? शायद वे गंभीर चुनौतियों को नहीं समझ रहे हैं और वे युद्ध के दुष्परिणामों को भुला रहे हैं।

    इसे पुतिन की ओर से पश्चिमी देशों के लिए सबसे गंभीर चेतावनी माना जा रहा है। यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद से ही पुतिन ने अपने परमाणु बल को लगातार तैयार रखा है और संवेदनशील हथियारों को विकसित करने की प्रक्रिया भी जारी रखी है।

    यह भी पढ़ेंः India-Bangladesh Ties: भारत-बांग्लादेश के बीच अगले महीने होगी महानिदेशक स्तर की वार्ता, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    यह भी पढ़ेंः 'भीड़तंत्र की ओर बढ़ रहा ब्रिटेन', पीएम सुनक बोले- इजरायल के समर्थन के कारण सांसदों को मिल रही धमकियां