विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की उम्मीदें बढ़ीं, क्रेमलिन और जेलेंस्की दोनों सहमत

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:01 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 04:49 AM (IST)

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने यूक्रेन और अमेरिका के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू होने की संभावना जताई है, जिसे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी समर्थन दिया है।

रूस-यूक्रेन में शांति के लिए जल्द हो सकती है वार्ता। (रॉयटर्स)

रूस-यूक्रेन में शांति के लिए जल्द हो सकती है वार्ता। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. क्रेमलिन ने यूक्रेन-अमेरिका के साथ शांति वार्ता की संभावना जताई।

  2. जेलेंस्की ने भी शांति वार्ता की संभावना का समर्थन किया।

  3. यूक्रेन ने रूसी तेलशोधक संयंत्रों पर ड्रोन हमले किए।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि निकट भविष्य में यूक्रेन और अमेरिका के साथ शांति वार्ता पुन: शुरू हो सकती है। चूंकि ऐसी ही संभावना यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी रविवार को जता चुके हैं इसलिए आसार हैं कि जल्द ही रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए शांति वार्ता का कार्यक्रम घोषित हो सकता है।

शांति स्थापित करने के सिलसिले में अमेरिकी दूतों के दौरे के चलते कीव और मास्को पर शुक्रवार-शनिवार रात से हमले रुके हुए हैं। लेकिन रूस के पर्न क्षेत्र में यूक्रेन के ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का यह हमला एक आवासीय भवन पर हुआ है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी सेना ने रूस के दो तेलशोधक संयंत्रों और ड्रोन के गोदाम व उसे छोड़ने के ठिकाने पर हमले में उन्हें नुकसान पहुंचाया है। जिस तेलशोधक संयंत्र पर हमला हुआ है वह तातारस्तान प्रांत के पर्न क्षेत्र में स्थित है।

एक अन्य रूसी तेलशोधक कारखाना रियाजान इलाके में यूक्रेन का निशाना बना है। यूक्रेन में शांति स्थापित करने की कोशिश के बीच अमेरिका के नार्वे को आधुनिक मिसाइल लांचर सिस्टम भेजने पर रूस ने कड़ा विरोध जताया है। कहा है कि इस लांचर से टामहाक क्रूज मिसाइल छोड़े जा सकेंगे जिनकी मार मास्को तक हो सकती है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)