Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ruusia Ukraine War: यूक्रेन के खिलाफ मैदान-ए-जंग में डटे हैं 2,44,000 रूसी सैनिक, पुतिन बोले- अभी जारी रहेगी युद्ध

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 05:02 PM (IST)

    राष्ट्रपति पुतिन ने आगे जानकारी दी कि युद्ध के मद्देनजर हर दिन 1500 लोगों को सेना में भर्ती किया जा रहा है। पुतिन ने कहा बुधवार शाम तक कुल 486000 सैनि ...और पढ़ें

    युद्ध के मद्देनजर हर दिन 1,500 लोगों को सेना में भर्ती किया जा रहा: पुतिन (फोटो सोर्स: एपी)
    युद्ध के मद्देनजर हर दिन 1,500 लोगों को सेना में भर्ती किया जा रहा: पुतिन (फोटो सोर्स: एपी)

    HighLights

    1. 486,000 सैनिकों ने रूसी सेना के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
    2. यूक्रेन तटस्थ रहे - और नाटो गठबंधन में शामिल न हो: पुतिन
    3. 244,000 रूसी सैनिक वर्तमान में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे: पुतिन

    एपी, मॉस्को। Russia Ukraine War। पिछले 22 महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस युद्ध को सैन्य कार्रवाई करार दिया है। युद्ध की वजह से दोनों देशों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि लगभग 244,000 रूसी सैनिक वर्तमान में यूक्रेन के खिलाफ मैदान-ए-जंग में डटे हैं।

    हर रोज सेना में भर्ती हो रहे 1,500 लोग

    वहीं, राष्ट्रपति पुतिन ने आगे जानकारी दी कि युद्ध के मद्देनजर हर दिन 1,500 लोगों को सेना में भर्ती किया जा रहा है। पुतिन ने कहा, बुधवार शाम तक कुल 486,000 सैनिकों ने रूसी सेना के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

    एक बार फिर चुनाव लड़ने वाले हैं पुतिन

    लगभग 24 वर्ष रूस की सत्ता पर काबिज पुतिन ने हाल ही में घोषणा की है कि वह फिर से चुनाव लड़ने वाले हैं। पुतिन ने यह भी मांग की है कि यूक्रेन तटस्थ रहे - और नाटो गठबंधन में शामिल न हो। "जब हम अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगे तब शांति होगी।"

    इससे पहले मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की वाशिंगटन की यात्रा की और अमेरिकी से युद्ध के लिए सैन्य और आर्थिक मदद की मांग की।

    अब तक तीन लाख से रूसी सैनिक मारे गए: रिपोर्ट 

    एक डिक्लासिफाई अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने जानकारी देते हुए आकलन लगाया कि यूक्रेन युद्ध में रूस के 315,000 सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। खुफिया जानकारी से संबंधित एक सूत्र ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंRussia Ukraine War: 'यूक्रेन को अमेरिकी सहायता न देना पुतिन के लिए क्रिसमस गिफ्ट होगा', जेलेंस्की से मुलाकात में बोले बाइडन