Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alexei Navalny: हजारों की संख्या में जमा समर्थकों ने नवलनी को दी अंतिम विदाई, माता-पिता भी हुए शामिल

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 01 Mar 2024 11:21 PM (GMT+05:30)

    क्रेमलिन की चेतावनी के बाद भी शुक्रवार को हजारों की संख्या में समर्थक एलेक्सी नवलनी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वे नवलनी-नवलनी के नारे लगा रहे थे। ...और पढ़ें

    हजारों की संख्या में जमा समर्थकों ने नवलनी को दी अंतिम विदाई
    हजारों की संख्या में जमा समर्थकों ने नवलनी को दी अंतिम विदाई

    HighLights

    1. अंतिम यात्रा में शामिल होने से पहले 22 लोग हिरासत में लिए गए
    2. समर्थकों ने लगाए नवलनी-नवलनी के नारे

    रायटर, मास्को। क्रेमलिन की चेतावनी के बाद भी शुक्रवार को हजारों की संख्या में समर्थक एलेक्सी नवलनी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वे नवलनी-नवलनी के नारे लगा रहे थे। कुछ चिल्ला रहे थे आप डरे नहीं थे, हम भी नहीं हैं। मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। उन्हें मास्को में बोरिसोव्स्की कब्रिस्तान में दफनाया गया।

    अंतिम यात्रा में शामिल हुए माता और पिता

    अंतिम यात्रा में उनकी मां ल्यूडमिला और पिता अनातोली शामिल हुए। रूस से बाहर होने के कारण उनकी पत्नी और बच्चे इसमें शामिल नहीं हुए। भीड़ के बीच कई लोगों ने हाथों में फूलों के गुच्छे ले रखे थे। कई राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोध में नारे लगा रहे थे। नवलनी के समर्थक अंतिम यात्रा का लाइव प्रसारण कर रहे थे। स्थानीय मीडिया ने इसे काफी कम कवरेज दिया।

    त्नी यूलिन ने पुतिन पर लगाया आरोप

    इसमें भाग लेने वालों में अमेरिकी राजदूत लिन ट्रेसी सहित पश्चिमी राजनयिक, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बोरिस नादेजदीन और येकातेरिना डंटसोवा भी शामिल थे। उनकी पत्नी यूलिन ने पुतिन और मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन पर सार्वजनिक अंतिम संस्कार को रोकने की कोशिश का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ेंः Samudra Laksamana: विशाखापट्टनम में भारत और मलेशिया की नौसेनाओं का समुद्री अभ्यास, कई मुद्दों पर होगी वार्ता

    कई लोगों को लिया गया हिरासत में

    इस बीच, सीएनएन ने कहा है कि शुक्रवार को एलेक्सी नवलनी के अंतिम संस्कार में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य 22 लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने से पहले हिरासत में ले लिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Pakistan Elections: अमेरिकी सांसदों की राष्ट्रपति बाइडन से मांग, पाक की नई सरकार को तुरंत न दें मान्यता