विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Luna-25 Crash: लूना-25 के क्रैश होने के कुछ घंटों बाद शीर्ष रूसी वैज्ञानिक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Tue, 22 Aug 2023 10:04 AM (IST)

रूस की चांद पर जाने धराशीयी हो गई जब रूस का लूना-25 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सका और ...और पढ़ें

Luna-25 Crash: रूसी वैज्ञानिक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Luna-25 Crash: रूसी वैज्ञानिक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मॉस्को, एजेंसी। रूस की चांद पर जाने धराशीयी हो गई जब रूस का लूना-25 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सका और क्रैश हो गया। इसके बाद, मिशन पर काम करने वाले प्रमुख भौतिकविदों और खगोलविदों में से एक को मॉस्को के एक अस्पताल में ले जाया गया।

इंडिपेंडेंट के अनुसार, 90 वर्षीय मिखाइल मारोव को मिशन की विफलता के बाद उनके तबियत बिगड़ने के बाद शनिवार को अस्पताल ले जाया गया था।

खगोलशास्त्री ने समाचार चैनल RBC और मोस्कोवस्की कोम्सोमोलेट्स अखबार को बताया कि लूना 25 के क्रैश होने के बाद उन्हें काफी निराशा हुई और जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ा।

उन्होंने मॉस्को में क्रेमलिन के पास स्थित सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, मैं निगरानी में हूं। मैं चिंता कैसे नहीं कर सकता, यह काफी हद तक जीवन का मामला है। यह सब बहुत कठिन है।

वैज्ञानिक ने सोवियत संघ के लिए पिछले अंतरिक्ष अभियानों  पर काम किया था और लूना-25 मिशन को अपने जीवन के काम की परिणति बताया था।

यह दुखद है कि उपकरण को उतारना संभव नहीं हो सका। मेरे लिए, शायद, यह हमारे चंद्र कार्यक्रम के पुनरुद्धार को देखने की आखिरी उम्मीद थी।

उन्होंने मोस्कोवस्की कोम्सोमोलेट्स अखबार को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि दुर्घटना के पीछे के कारणों पर चर्चा की जाएगी और इस मामले की कड़ाई से जांच की जाएगी।

लूना-25 के साथ, मॉस्को को अपने सोवियत-युग के लूना कार्यक्रम (Soviet-era Luna programme) की विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद थी, जो पश्चिम से बढ़ते अलगाव की स्थिति में स्वतंत्र चंद्र अन्वेषण की ओर वापसी का प्रतीक था।

हालाँकि, रविवार को रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने पुष्टि की कि लूना-25 के साथ संचार अचानक टूट गया था।

रोस्कोस्मोस ने एक बयान में कहा, उपकरण एक अप्रत्याशित कक्षा में चला गया और चंद्रमा की सतह के साथ टकराव के परिणामस्वरूप वह खत्म हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।