Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब रूस के साथ ईरान को भी लपेटे में लेने की है तैयारी, यूक्रेन के खिलाफ मास्‍को से दोस्‍ती पड़ सकती है भारी

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 09:41 AM (IST)

    ईरान को रूस के साथ गठजोड़ का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। यूक्रेन ने यूरोपीयन यूनियन से ईरान और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यूक्रेन में म ...और पढ़ें

    ईरान पर प्रतिबंध लगा सकता है यूरोपीयन यूनियन और अमेरिका
    ईरान पर प्रतिबंध लगा सकता है यूरोपीयन यूनियन और अमेरिका

    नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। यूक्रेन में ईरानी ड्रोन Shahed-136 को मार गिराए जाने के बाद रूस और ईरान के बीच की जुगलबंदी अब दुनिया के सामने पूरी तरह से उजागर हो गई है। पश्चिमी जगत और अमेरिका इसको लेकर काफी गंभीर भी दिखाई दे रहा है। यूक्रेन ने यूरोपीयन यूनियन से यहां तक मांग कर डाली है कि ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए। यूक्रेन का कहना है कि वो रूस की जंग में हथियार सप्‍लाई कर मदद कर रहा है। यूरोपीयन यूनियन यूक्रेन की मांग मान ले इस बात की काफी संभावना है। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से अटकी परमाणु डील पर भी दोनों में जो गतिरोध बना हुआ है, उसका असर ईरान पर और प्रतिबंध लगाने में दिखाई दे सकता है। 

    अमेरिका ने दी थी जानकारी 

    आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी थी कि ईरान ने रूस को यूक्रेन में हमले के लिए Shahed-136 ड्रोन की सप्‍लाई की है। हालांकि, दोनों ही देशों ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन यूक्रेन में इस ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद इसकी पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में रूस के साथ ईरान पर भी मुश्किलों का पहाड़ टूट सकता है। ईरान और अमेरिका में पहले से ही छत्‍तीस का आंकड़ा है। ऐसे में रूस का साथ देने से उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    पहले से ही प्रतिबंधों की मार झेल रहा ईरान 

    ईरान पहले से ही अपने परमाणु कार्यक्रम के चलते कई तरह के प्रतिबंधों को झेलने के लिए मजबूर है। वहीं यूरोपीयन यूनियन भी उसके खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगा सकता है। यदि ऐसा होता है तो ईरान के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने ट्वीट कर कहा है कि ईयू को ईरान के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए। उन्‍होंने ईयू से और अधिक हथियारों की मांग भी की है।

    यूक्रेन ने की और हथियारों की मांग 

    अपने ट्वीट में उन्‍होंने कहा है कि वो रूसी हमलों की वजह से एक शेल्‍टर में छिपे हुए हैं। इस तरह के हमलों से बचने के लिए यूक्रेन को और अधिक एयर डिफेंस सिस्‍टम और हथियार दिए जाने चाहिए। उन्‍होंने ये भी कहा है कि रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ रूस ने इजरायल को आगाह किया है कि वो यूक्रेन को हथियारों की सप्‍लाई करने से बचे।

    खबरें और भी

    रूस की इजरायल को सलाह 

    रूस के पूर्व राष्‍ट्रपति दिमित्री मेददेव का कहना है कि इजरायल का ये कदम रूस के साथ उसके संबंधों को तनावपूर्ण बना देगा। इस बीच बीते 24 घंटों के दौरान कीव और सूमी के पूर्वी क्षेत्र में हुए हमलों में छह लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि रिहायशी इमारत पर हुए ड्रोन हमले में मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। करीब 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।  

    Shahed-136 Drone: यूक्रेन से जंग में रूस का साथ दे रहा है ईरान! कीव के ट्वीट से हुआ बड़ा खुलासा

    अमेरिका में लागत से 30 गुना अधिक कीमत पर बेची जाती है इंसुलिन, राष्‍ट्रपति बाइडन की कोशिशों पर किसने लगाई रोक