विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मॉस्को में गिरफ्तार भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता रिहा, शराब के नशे में तोड़े थे एंबुलेंस के शीशे

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:05 PM (IST)

कानपुर के चंदन गुप्ता को मॉस्को में रूसी सेना ने नशे में एंबुलेंस तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिन्हें अब रिहा कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले चंदन गुप्ता को रूसी सेना ने किया रिहा (फोटो-Instagram/@advocatesnehaguota8106)

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले चंदन गुप्ता को रूसी सेना ने किया रिहा (फोटो-Instagram/@advocatesnehaguota8106)

HighLights

  1. चंदन गुप्ता मॉस्को में नशे में एंबुलेंस तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार हुए।

  2. पत्नी की अपील और कंपनी की मदद से चार दिन बाद रिहा।

  3. नोएडा की UFlex लिमिटेड ने कानूनी सहायता प्रदान की।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले चंदन गुप्ता को रूस की राजधानी मॉस्को में गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब रूसी सेना से उन्हें रिहा कर दिया है और मॉस्को के अपने घर में वापस लौट आए हैं।

रूसी सेना ने चंदन गुप्ता को नशे में एंबुलेंस तोड़-फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर चंदन के घर लौटने की पुष्टि की।

चंदन गुप्ता को मिली रिहाई

चंदन गुप्ता का मामला तब सामने आया जब उनकी पत्नी ने एक SOS वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और रूसी सेना में शामिल होने के लिए उन पर दबाव डाला जा रहा है।

स्नेहा गुप्ता ने अपने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दखल देने और अपने पति की सुरक्षित वापसी में मदद करने की अपील की थी।

स्नेहा गुप्ता अब एक नया वीडियो जारी कर कहा कि उनके पति को सुरक्षित रिहाई तब मिली जब उनके नियोक्ता नोएडा स्थित UFlex लिमिटेड ने रूस में उनके लिए कानूनी मदद का इंतजाम किया।

चंदन गुप्ता की पत्नी ने मदद के लिए भारत स्थित कंपनी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि कंपनी के कर्मचारी इस मुश्किल समय में लगातार उनके संपर्क में रहे।

चार दिन बाद रिहा हुआ भारतीय

चंदन गुप्ता वर्क वीजा पर अपनी पत्नी और 10 साल के बेटे के साथ मॉस्को में रह रहे हैं, उन्हें 5 सितंबर को रात लगभग 11:40 बजे मॉस्को के रेड स्क्वायर इलाके से नशे में होने और पास खड़ी एम्बुलेंस के शीशे तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

स्नेहा ने बताया कि चंदन को शनिवार रात हिरासत में लिया गया था, और उन्हें रविवार सुबह तक इसकी जानकारी नहीं थी, क्योंकि पुलिस ने उनका फोन और पासपोर्ट जब्त कर लिया था, जिससे उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था।

स्नेहा ने बताया, उनके पति के एक दोस्त, चंदन को हिरासत में लिए जाते समय उनके साथ थे, उन्होंने ने ही इस घटना के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास मिसाइल हमले में उड़ाए ईरान के पांच तेल टैंकर, IRGC ने दी पलटवार की धमकी