Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुतिन ने अपने दुश्मन नवलनी को भेजा सबसे खौफनाक जेल, यहां सर्दियों में एवरेज तापमान शून्य से 28 डिग्री सेल्सियस नीचे

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 11:53 PM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर आलोचक अलेक्सी नवलनी को देश के उत्तरी आर्कटिक क्षेत्र में स्थित जेल में स्थानांतरित कर दिया है। यह जेल पोलर वु ...और पढ़ें

    पुतिन ने अपने दुश्मन नवलनी को भेजा सबसे खौफनाक जेल (फोटो, रॉयटर्स)
    पुतिन ने अपने दुश्मन नवलनी को भेजा सबसे खौफनाक जेल (फोटो, रॉयटर्स)

    HighLights

    1. छह दिसंबर के बाद से नवलनी को नहीं देखा गया
    2. जेल में सर्दियों का मौसम बहुत कष्टकारी होता है

    रॉयटर, मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर आलोचक अलेक्सी नवलनी को देश के उत्तरी आर्कटिक क्षेत्र में स्थित जेल में स्थानांतरित कर दिया है। यह जेल 'पोलर वुल्फ' कॉलोनी के नाम से कुख्यात है। नवलनी की प्रवक्ता किरा या‌र्म्यश ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    नवलनी दो सप्ताह से ज्यादा समय से संपर्क में नहीं थे। किरा ने कहा कि नवलनी को मॉस्को से 1,900 किलोमीटर उत्तर पूर्व यामाल-नेनेट्स के खार्प में एलके-3 पीनल कॉलोनी में भेजा गया है। किरा ने कहा कि नवलनी के वकील सोमवार को उनसे मिलने में सफल रहे। आतंकवाद के आरोप में नवलनी 19 वर्ष जेल की सजा भुगत रहे हैं।

    छह दिसंबर के बाद से नवलनी को नहीं देखा गया

    पहले उन्हें मॉस्को से लगभग 230 किलोमीटर दूर मध्य रूस के व्लादिमीर क्षेत्र की एक जेल में रखा गया था। वकीलों ने कहा कि छह दिसंबर के बाद से नवलनी को नहीं देखा और उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। पोलर वुल्फ को रूस की सबसे कठिन हालात वाली जेलों में से एक माना जाता है।

    जेल में सर्दियों का मौसम बहुत कष्टकारी होता है

    इस जेल में गंभीर अपराधों के लिए दोषी करार दिए गए कैदियों को रखा जाता है। आर्कटिक क्षेत्र में होने के कारण यहां सर्दियों का मौसम बहुत कष्टकारी होता है। अगले सप्ताह वहां का औसत तापमान शून्य से 28 सेल्सियस नीचे चला जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में पुलिस ने 290 बलूच प्रदर्शनकारियों को किया रिहा, सरकार को मिला था तीन दिन का अल्टीमेटम, जानें