Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wagner Group: ब्रिटेन ने रूस के वैगनर समूह को आतंकवादी संगठन किया घोषित, संसद में लाया गया था प्रस्ताव

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 07:01 PM (IST)

    ब्रिटिश सरकार ने रूस के भाड़े के सैनिकों वाले वैगनर समूह को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। सरकार के इस कदम के बाद ब्रिटेन में इसका समर्थन करना और ...और पढ़ें

    ब्रिटेन ने रूस के भाड़े के सैनिकों वाले वैगनर समूह को किया आतंकवादी संगठन घोषित
    ब्रिटेन ने रूस के भाड़े के सैनिकों वाले वैगनर समूह को किया आतंकवादी संगठन घोषित

    HighLights

    1. वैगनर समूह को रूस ने घोषित किया आतंकवादी संगठन
    2. वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की हेलीकॉप्टर हादसे में हुई थी मौत

    लंदन, रायटर। ब्रिटेन की सरकार ने रूस के भाड़े के सैनिकों वाले वैगनर समूह को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। सरकार के इस कदम के बाद ब्रिटेन में इसका समर्थन करना और सदस्य बनना अवैध हो जाएगा। वहीं, प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित कुछ अपराधों के लिए 14 साल की कैद की सजा हो सकती है। इससे पहले सरकार ने संसद में वैगनर समूह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था।

    वैगनर समूह पूरे विश्व के लिए खतराः ब्रिटेन

    ब्रिटेन ने हाल ही में कहा था कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद यह समूह पूरे विश्व के लिए एक खतरा बना हुआ है। ब्रिटिश सरकार  के मुताबिक, वैगनर समूह ने यूक्रेन में अहम भूमिका निभाई है और उसके लड़ाके सीरिया और कई अफ्रीकी देशों में भी युद्ध में शामिल रहे हैं।

    14 साल की हो सकती है सजा

    मालूम हो कि भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने हाल ही में कहा था कि वैगनर समूह लूटपाट, यातना और बर्बर हत्याओं में शामिल रहा है। यूक्रेन, मध्य-पूर्व और अफ्रीका में इसकी गतिविधियां वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। वैगनर समूह के लड़ाके सीधे तौर पर आतंकवादी हैं।

    ब्रिटेन में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित कुछ अपराधों के लिए 14 साल की कैद हो सकती है। वैगनर समूह के सदस्यों की संपत्तियों को आतंकियों की संपत्ति घोषित करते हुए सीज कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ेंः वैगनर समूह पर आतंकी संगठन के रूप में प्रतिबंध लगाएगा ब्रिटेन, रूस ने कहा- यह अस्तित्व में नहीं

    हेलीकॉप्टर हादसे में प्रिगोझिन की हुई थी मौत

     मालूम हो कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया था, जिसके कुछ ही माह के बाद प्रिगोझिन की एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। वहीं, अमेरिका और कई पश्चिमी देश इसके पीछे रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर षड्यंत्र का आरोप लगाया है। 

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ेंः Yevgeny Prigozhin के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति पुतिन नहीं हुए शामिल, जेनेटिक टेस्ट से हुई थी मौत की पुष्टि