होर्मुज में सुरक्षा के लिए ब्रिटेन-अमेरिका एकजुट, ईरान पर अमेरिकी हमले के लिए लंदन ने खोले सैन्य अड्डे
ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने सैन्य अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है ताकि ईरान के उन मिसाइल ठिकानों पर हमला किया जा सके, जिनसे होर्मुज जलडमरूमध्य मे ...और पढ़ें

ईरान पर अमेरिकी हमले के लिए लंदन ने खोले सैन्य अड्डे (फोटो- रॉयटर)
HighLights
अमेरिकी बमवर्षकों के लिए 'लॉन्च पैड' बनेंगे ब्रिटिश सैन्य अड्डे
ब्रिटेन ने दी अमेरिका को ईरानी मिसाइल साइट्स पर हमले की खुली छूट
रॉयटर, लंदन। ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने सैन्य अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है ताकि ईरान के उन मिसाइल ठिकानों पर हमला किया जा सके, जिनसे होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है।
हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चेताया है कि ऐसा करके ब्रिटेन हमारे खिलाफ 'आक्रामकता में भागीदार' बन रहा है।
ब्रिटेन सरकार के बयान के अनुसार शुक्रवार को ब्रिटिश मंत्रियों की बैठक में ईरान युद्ध और होर्मुज जलमार्ग की नाकेबंदी पर चर्चा हुई।
बैठक में यह तय किया गया कि क्षेत्रीय सामूहिक सुरक्षा के तहत अमेरिका को ब्रिटेन स्थित सैन्य अड्डों से रक्षात्मक अभियान चलाने की अनुमति रहेगी।
सीएनएन के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली हमलों के प्रति ब्रिटेन की नकारात्मक और पक्षपाती रुख की आलोचना की।
ब्रिटेन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है जिनका इस्तेमाल समुद्री मार्ग पर हमलों में किया जा रहा है।
गौरतलब है कि पूर्व में ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर ने ईरान युद्ध के लिए अमेरिका को अपने सैन्य अड्डे का इस्तेमाल करने से इन्कार करके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाराज कर दिया था। ट्रंप ने इसके लिए स्टार्मर की काफी आलोचना भी की थी।