Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विंडसर कैसल में 20 हजार मेहमानों ने देखा कॉन्सर्ट, कैटी पेरी समेत ये हस्तियां हुईं राज्याभिषेक में शामिल

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 08 May 2023 08:37 AM (IST)

    Charles Coronation74 साल के प्रिंस चार्ल्स (King Charles) ताजपोशी के बाद आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के किंग बन गए हैं। ब्रिटेन में रविवार को किंग चार्ल्स ...और पढ़ें

    विंडसर कैसल में 20 हजार मेहमानों ने देखा कॉन्सर्ट (file photo)
    विंडसर कैसल में 20 हजार मेहमानों ने देखा कॉन्सर्ट (file photo)

    विंडसर, एजेंसी। King Charles Coronation: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (King Charles) की 74 साल की उम्र में शनिवार को ताजपोशी हुई, जिसके साथ ही प्रिंस चार्ल्स आधिकारिक तौर पर 15 देशों के किंग बन गए हैं। लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर ऐबे में हुए राजतिलक समारोह में दुनियाभर के करीब 2000 शाही मेहमान शामिल हुए।

    ब्रिटेन में रविवार को किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक का जश्न मनाने के लिए हजारों लोगों ने विंडसर कैसल में और दुनिया भर में लाखों लोगों ने स्टार-स्टडेड कॉन्सर्ट देखा।

    समारोह में प्रिंस विलियम पत्नी केट और बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए तो वहीं प्रिंस हैरी भी पत्नी मेघन मार्कल और अपने बच्चों के साथ समारोह में शिरकत की। भारत की तरफ से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कोरोनेशन सेरेमनी (Coronation Ceremony) से पहले उन्होंने शुक्रवार को किंग चार्ल्स से मुलाकात भी की थी।

    चार्ल्स, 74 और क्वीन कैमिला, 75 लंदन के पश्चिम में महल के मैदान में एक शाही बॉक्स से देख रहे थे, क्योंकि लियोनेल रिची, कैटी पेरी और ब्रिटिश बैंड टेक दैट कलाकारों के बिल में सबसे ऊपर थे।