Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UK Royal Family: राजकुमारी डायना को लेकर प्रिंस हैरी का दावा झूठा! राजघराने का कर्मचारी बोला- ये उनकी गलतफहमी

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 03:32 PM (IST)

    British Royal Family Prince Harry राजघराने के कर्मचारी ने हैरी के उन दावों को गलत बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी मां राजघराना और ब्रिटेन छोड़कर ...और पढ़ें

    British Royal Family News प्रिंस हैरी के दावे को कर्मी ने बताया गलत।
    British Royal Family News प्रिंस हैरी के दावे को कर्मी ने बताया गलत।

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। ब्रिटेन के राजघराने (UK Royal Family) और अपनी मां राजकुमारी डायना पर सवाल उठाने वाले प्रिंस हैरी (Prince Harry) के दावों को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। राजघराने के कर्मचारी ने हैरी के दावों को गलत बताया है। प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में दावा किया था कि उनकी मां राजघराना और ब्रिटेन छोड़कर जाना चाहती थी, लेकिन राजघराने के एक कर्मचारी ने उन्हें गलतफहमी का शिकार बताया है।

    यूनाइटेड किंगडम छोड़ने की बात सही नहीं

    राजघराने के कर्मचारी ने कहा कि राजकुमारी चार्ल्स से तलाक के बाद यूनाइटेड किंगडम छोड़कर बाहर नहीं बसना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि प्रिंस ने ऐसा खुद से ही मान लिया कि उनकी मां उनकी तरह ही राजघराना छोड़ना चाहती थीं। उनकी मां शाही परिवार की एक बड़ी समर्थक थीं।

    हमेशा राजशाही का किया समर्थन 

    कर्मचारी ने कहा कि राजकुमारी ने हमेशा राजशाही का समर्थन किया और उन्हें एक शाही राजकुमारी होने पर भी गर्व था। यहां तक ​​कि जब उनका निधन हुआ तब भी वे वेल्स की राजकुमारी थीं। ब्रिटिश मीडिया मैरी क्लेयर के अनुसार कर्मचारी ने बताया राजकुमारी हैरी और उनके भाई को साल में एक या दो बार छुट्टी पर कैलिफोर्निया के मालिबू लेकर जाती थीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह देश छोड़कर वहां बसने वाली थीं।

    हैरी ने किया था ये दावा

    बता दें कि 2003 में एक लेखक ने दावा किया था कि राजकुमारी डायना कैलिफोर्निया में अपना नया जीवन शुरू करेंगी। इसी दावे को प्रिंस हैरी ने भी सही बताया था। उन्होंने अपनी किताब 'स्पेयर' में कहा था कि मां डायना कैलिफोर्निया के मालिबू में एक खूबसूरत घर लेने वाली थीं। घर के नक्शे का लेआउट भी तैयार था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए विशेष बचत योजना, बुजुर्गों को भी राहत, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ की घोषणा 

    यह भी पढ़ें- Fact Check: गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के विवाद के कारण हुई हिंसा की घटना को सांप्रदायिक रंग देकर किया जा रहा वायरल