Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रिटिश PM की जाएगी कुर्सी! पीछे पड़ गए Elon Musk, पद से हटाने के लिए की सीक्रेट मीटिंग

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 02:02 PM (IST)

    Elon Musk on British PM keir starmer अमेरिका के चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले एलन मस्क की अब दिलचस्पी ब्रिटेन की राजनीति ...और पढ़ें

    Elon Musk on British PM keir starmer स्टार्मर के पीछे पड़े मस्क। (फोटो- जागरण)
    Elon Musk on British PM keir starmer स्टार्मर के पीछे पड़े मस्क। (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. ब्रिटेन की राजनीति में अब मस्क की दिलचस्पी बढ़ने लगी।
    2. कीर स्टार्मर को हटाने के लिए मस्क गुप्त बैठकें कर रहे हैं।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Elon Musk on British PM keir starmer दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब ब्रिटेन की राजनीति में दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को पद से हटाने में मस्क ने अभियान छेड़ा था और अब वो ब्रिटिश पीएम के पीछे पड़ गए हैं। 

    कीर स्टार्मर की कुर्सी खतरे में!

    ब्रिटेन में चुनाव से पहले वहां के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (British PM keir starmer) की कुर्सी कभी भी हिल सकती है। स्टार्मर को हटाने के लिए एलन मस्क ( Elon Musk) कई गुप्त बैठकें भी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ने स्टार्मर को हटाने के लिए अपने सहयोगियों से गुप्त चर्चा भी की है। 

    इससे पहले भी मस्क कई दफा खुलकर स्टार्मर को इस्तीफा देने की बात कह चुके हैं। 

    क्यों पीछे पड़े मस्क?

    मस्क ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स (Pakistani grooming gangs) के नाम पर स्टार्मर को घेरा है। दरअसल, मस्क का दावा है कि जब 2008 से 2013 के बीच पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग गोरी लड़कियों का रेप कर रहे थे, तब स्टार्मर ने उनके लिए कुछ नहीं किया। मस्क ने कहा कि तब स्टार्मर डायरेक्टर ऑफ पब्लिक प्रॉसिक्यूशन थे और वो मुकदमा चलाने में विफल रहे थे।

    मस्क ने कैसे बढ़ाई स्टार्मर की मुश्किलें?

    रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने ब्रिटेन में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लेबर पार्टी की सरकार को अस्थिर करने की योजना बनाई है। इसके लिए वो राजनीतिक आंदोलन छेड़ने की कोशिश में हैं। मस्क की चाल के बाद स्टार्मर मुश्किल में भी फंस गए हैं और यहां तक की ब्रिटेन की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी ने उत्तरी ब्रिटेन में बच्चों से हुए यौन शोषण में नई राष्ट्रीय जांच की मांग छेड़ दी है। 

    खबरें और भी

    पार्टी का कहना है कि ये आरोप काफी गंभीर हैं और इसकी नए सिरे से जांच होनी ही चाहिए।

    क्या है पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स का मामला?

    ब्रिटेन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स (Pakistani grooming gangs) के नाम से पहचाने जाने वाला ये गिरोह गोरी लड़कियों को फंसाने का काम करता है। आरोप है कि ये गिरोह ब्रिटेन की लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करता है। यहीं नहीं ये लड़कियों को नशे की लत लगाकर उनका जीवन भी बर्बाद करता है। 

    इसके ज्यादातर सदस्य पाकिस्तानी मूल के बताए जाते हैं।