Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G-20 Summit 2023: पहले भारतवंशी ब्रिटिश पीएम हैं ऋषि सुनक, जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आएंगे भारत

    By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 01:40 AM (IST)

    G-20 Summit 2023 भारत में नौ और 10 सितंबर को जी-20 का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें विश्व के दिग्गज नेताओं की बैठके होंगी। इसमें शामिल होने ब्रिट ...और पढ़ें

    जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे ऋषि सुनक। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
    जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे ऋषि सुनक। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. नई दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को होगा जी-20 शिखर सम्मेलन।
    2. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का यह पहला भारत दौरा है।
    3. जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

    लंदन, ऑनलाइन डेस्क। भारत की अध्यक्षता में जी-20 का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। ये दो दिवसीय शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को होगा। इस सम्मेलन में दुनिया के 20 सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे। इस बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी शामिल होंगे। ऋषि सुनक जी-20 बैठकों के अलावा पीएम मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात कर सकते हैं।  

    ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का यह पहला भारत दौरा है। वह ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद पहली बार भारत आएंगे। ये दौरा उनके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इसमें जी-20 से इतर पीएम मोदी और ऋषि सुनक की मुलाकात हो सकती है। आइए जानते हैं ऋषि सुनक के बारे में।

    कौन हैं ऋषि सुनक?

    ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में हुआ। उनके माता पिता भारतीय मूल के हैं। उनके पिता का नाम यशवीर सुनक और माता का नाम उषा सुनक हैं। उनके पिता चिकित्सक थे और उनकी माता एक फार्मेसी में काम करती थीं।

    ऋषि सुनक का भारत कनेक्शन

    ऋषि सुनक के दादा का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब में हुआ था। यहां से उनके दादा पूर्वी अफ्रीका चले गए और वहां से 1960 के दौरान ब्रिटेन में बस गए। इसी वजह से ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं और वह भारतवंशी कहलाते हैं।

    खबरें और भी

    ऋषि सुनक का परिवार

    ऋषि सुनक तीन भाई-बहन हैं और वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके एक भाई का नाम संजय सुनक हैं, जो एक मनोवैज्ञानिक हैं। उनकी बहन का नाम राखी सुनक हैं, जो विभिन्न कार्यक्रमों में काम करती हैं।

    ऋषि सुनक का शुरुआती करियर

    ऋषि सुनक की पढ़ाई लिखाई विनचेस्टर कॉलेज, लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से हुई है। उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही रूढ़िवादी अभियान से जुड़कर काम करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने एक बैंक में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने अपने ससुर एन आर नारायण मूर्ति के फार्म कटमरैन वेंचर्स में भी अपना योगदान दिया है।

    ऋषि सुनक का राजनीतिक सफर

    ऋषि सुनक का राजनीति सफर 2014 में शुरू हुआ था। वह 2014 में रिचमंड (यार्क) के लिए कंजर्वेटिव पार्टी से उम्मीदवार बने। अगले ही साल 2015 में इसी सीट से ऋषि सुनक सांसद का चुनाव जीते और यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    ऋषि सुनक ने अपने राजनीतिक सफर में कई बेहतरीन काम किए, जिस वजह से उनकी स्थिति मजबूत होती गई और उन्होंने कई पदों पर काम किया। विभिन्न पदों पर काम करते हुए राजनीतिक सफर शुरू करने के सात साल बाद ही वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए।

    ऋषि सुनक ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बने। उनकी हिंदू विचारधारा है और वह इसे हमेशा मानते हैं। हाल ही में ब्रिटेन में मोरारी बापू के एक कार्यक्रम में ऋषि सुनक शामिल हुए थे।

    ऋषि सुनक का निजी जीवन

    ऋषि सुनक ने अगस्त 2009 में भारत में अक्षता मूर्ति से शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति नारायण मूर्ति (पिता) के कटमरैन वेंचर्स के निदेशक का पदभार संभाली हैं। उनकी पत्नी ब्रिटेन में अमीर महिलाओं की सूची में गिनी जाती हैं।  

    जी-20 शिखर सम्मेलन में आएंगे कई दिग्गज नेता

    भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां सहित 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इस दौरान दिल्ली में हाई लेवल की सुरक्षा व्यवस्था होगी।