विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India UK Trade Deal: वीजा टिप्पणियों को लेकर भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता खत्म होने की कगार पर पहुंचा

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Thu, 13 Oct 2022 08:31 AM (IST)

ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन की वीजा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद भारत और ब्रिटेन के बीच ...और पढ़ें

खत्म होने की कगार पर भारत ब्रिटेन एफटीए वार्ता
खत्म होने की कगार पर भारत ब्रिटेन एफटीए वार्ता

लंदन, प्रेट्र: ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन की वीजा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर जारी वार्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटेन की गृह मंत्री के बयान से भारत के मंत्री हैरान हैं और उन्होंने निराशा जताई है।

जल्द पूरी नहीं होगी एफटीए वार्ता

रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि अब दोनों देशों के बीच एफटीए वार्ता के दिवाली तक पूरी होने की उम्मीद नहीं है। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने दिवाली तक एफटीए वार्ता को पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि एफटीए वार्ता सही दिशा में चल रही थी, लेकिन ब्रिटेन सरकार के कुछ लोगों के ऐसे बयानों से वार्ता में बाधा पैदा होती है। बीते सप्ताह सुएला ब्रैवरमैन ने एक साझात्कार में कहा था कि अभी भी यहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और एफटीए से ब्रिटेन में भारतीय प्रवासियों की संख्या बढ़ेगी।

भारतीय उच्चायुक्त ने वीजा क्षमता बढ़ाने का किया वादा

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन से भारत आने वाले यात्रियों को भारतीय वीजा प्राप्त करने में आ रहीं दिक्कतों को दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। दोराईस्वामी ने ट्वीट कर बताया कि अगले सप्ताह तक स्काटलैंड में एक और महीने के अंत तक लंदन में एक नए वीजा केंद्र को शुरू किया जाएगा।

40 हजार वीजा आवेदनों का लक्ष्य

उन्होंने लंदन में इंडिया हाउस से अपने वीडियो संदेश में कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रति माह लगभग 40,000 वीजा आवेदनों के लक्ष्य तक पहुंचा जा सके। हम स्थिति को सुधारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसने यह भी दोहराया कि व्यक्तिगत वीजा आवेदकों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ब्रिटेन उन 150 से अधिक देशों में शामिल नहीं है जहां के लोगों को भारत की यात्रा करते समय आनलाइन पर्यटक ई-वीजा विकल्प मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।