विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटेन में मां-बेटी की मौत का मामला, कोर्ट ने दो भारतवंशियों को सुनाई 12 और 16 साल की जेल की सजा

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:08 PM (GMT+05:30)

ब्रिटेन के लीड्स में खतरनाक ड्राइविंग से मां-बेटी की मौत के मामले में भारतीय मूल के दो व्यक्तियों को सजा सुनाई गई है।

भारतीय मूल के हरदीप भचू और जसकमल रियात दोषी

भारतीय मूल के हरदीप भचू और जसकमल रियात दोषी

HighLights

  1. ब्रिटेन के लीड्स में मां-बेटी की मौत का मामला

  2. भारतीय मूल के हरदीप भचू और जसकमल रियात दोषी

  3. खतरनाक ड्राइविंग और रेसिंग के लिए 12-16 साल की सजा

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटने के लीड्स में जनवरी 2023 में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के कारण एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौत मामले में भारतीय मूल के दो व्यक्तियों को सजा सुनाई गई है।

हरदीप भचू ने खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर 27 वर्षीय जस्टीना हुलबोज और उनकी बेटी लीना की मौत का कारण बनने का अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद कोर्ट ने 12 साल की सजा सुनाई।

वहीं, जसकमल रियात को भी खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर दोनों की मौत का कारण बनने का दोषी पाया गया। वह हरदीप के साथ रेस लगा रहा था। अदालत ने उसे 16 साल की सजा सुनाई।

कोर्ट ने कहा, सड़क कोई रेस ट्रैक नहीं है। तेज गति से रेस लगाने जैसे ड्राइविंग के नतीजे ऐसे हो सकते हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता और इस मामले में ऐसा ही हुआ।" हादसे के समय मां और बेटी पैदल स्कूल जा रही थीं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनौत के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।