विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्मिंघम एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला Jet2 बोइंग विमान; वीडियो वायरल

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:16 PM (IST)

बर्मिंघम एयरपोर्ट पर इटली से आ रहा जेट2 एयरलाइंस का बोइंग 737-800 विमान तेज हवाओं के कारण रनवे पर फिसलते-फिसलते बचा।

HighLights

  1. बर्मिंघम एयरपोर्ट पर जेट2 विमान रनवे पर फिसला।

  2. तेज हवाओं और बोएलो तूफान से संतुलन बिगड़ा।

  3. पायलट की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित।

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन के बर्मिंघम एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। इटली के वेनिस से आ रहा जेट 2 एयरलाइंस का एक एक बोइंग 737-800 विमान रनवे पर उतरते समय तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते असंतुलित होकर घास की तरफ फिसल गया।

हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान तुरंत वापस रनवे पर आ गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन विमान के अंसुतलित होने के का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हवा के तेज झोंके से बिगड़ा विमान का संतुलन

BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना LS1310 के साथ हुई, जो वेनिस के मार्को पोलो एयरपोर्ट से बर्मिंघम पहुंची थी।

वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि टचडाउन के बाद ट्विन-जेट विमान अचानक बाईं तरफ मुड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण विमान का एक पहिया रनवे छोड़कर किनारे मौजूद घास वाले हिस्से पर चला गया।

हालांकि कुछ ही सेकेंड के अंदर विमान के संतुलन को वापस साध लिया गया और वह टैरमैक पर लौट आया। विमान को सुरक्षित रूप से टैक्सी कर स्टैंड तक लाया गया, जहां से सभी यात्रियों को बिना किसी चोट के सकुशल बाहर निकाला गया।

बोएलो तूफान का दिखा असर

जेट2 एयरलाइंस के प्रवक्ता ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, 'वेनिस से बर्मिंघम आ रही फ्लाइट LS1310 लैंडिंग के बाद 'बोएलो' (Boelo) तूफान के कारण बने गंभीर मौसमी हालात के चलते कुछ पलों के लिए रनवे से बाहर चली गई थी। विमान तुरंत रनवे पर लौट आया और सामान्य रूप से स्टैंड तक पहुंचा। हम पुष्टि करते हैं कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।'

एयरलाइव की रिपोर्ट के अनुसार, लैंडिंग के समय इलाके में हवा की रफ्तार करीब 54 किमी/घंटा दर्ज की गई थी।

यूके में 'बोएलो' तूफान का कहर

यूके मेट ऑफिस के अनुसार, स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और उत्तरी इंग्लैंड के इलाकों में 60 से 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

खुले और तटीय क्षेत्रों में हवा की गति 129 किमी/घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। खुले और तटीय क्षेत्रों में हवा की गति 129 किमी/घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

मेट ऑफिस के डिप्टी चीफ फोरकास्टर क्रिस बुलमर ने बताया कि बोएलो तूफान के असर से देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज अंधड़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे हवाई और रेल यातायात पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें- 'तीन दिन का राशन-पानी जमा कर लो...', ब्रिटेन सरकार ने अपने नागरिकों के लिए क्यों जारी की एडवाइजरी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।