विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंदन में SIR पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के खिलाफ उतरे मोदी समर्थक; 'आजादी' बनाम 'मोदी-मोदी' के नारे

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:05 AM (IST)

लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में शनिवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सैकड़ों लोगों ने भारत के मुख्य चुनाव ...और पढ़ें

एसआईआर के विरुद्ध लंदन में प्रदर्शन, सरकार समर्थकों ने किया विरोध (फोटो- एएनआई)

एसआईआर के विरुद्ध लंदन में प्रदर्शन, सरकार समर्थकों ने किया विरोध (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. इसका आयोजन कांग्रेस और ब्रिटेन स्थित भारतीय छात्र संगठनों ने किया

  2. प्रदर्शन में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाए गए

पीटीआई, लंदन। लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में शनिवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सैकड़ों लोगों ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

इसका आयोजन कांग्रेस और ब्रिटेन स्थित भारतीय छात्र संगठनों ने किया। ‘स्टाप वोट चोरी’ के नारे के बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि भारत में चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रही चिंताओं के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। प्रदर्शन में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाए गए।

वहीं, प्रदर्शन के जवाब में भारत सरकार के समर्थकों के एक समूह ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी तेज होने पर लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने उन्हें अलग रखा।

प्रदर्शन का आयोजन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की युवा शाखा ने किया था। दूसरी ओर, इंडिया डायस्पोरा यूके ने सरकार के समर्थन में जवाबी प्रदर्शन का आह्वान किया।