Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UK News: ब्रिटिश सरकार ने 34 साल बाद मांगी माफी, मैच के दौरान मारे गए थे 97 फुटबॉल प्रशंसक

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 01:04 AM (IST)

    ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को 34 साल पहले एक स्टेडियम में मारे गए 97 लिवरपूल फुटबॉल प्रशंसकों के परिवारों से माफी मांगी है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि वह अन ...और पढ़ें

    ब्रिटिश सरकार ने 34 साल बाद मांगी माफी, मैच के दौरान मारे गए थे 97 फुटबॉल प्रशंसक (फोटो एपी)
    ब्रिटिश सरकार ने 34 साल बाद मांगी माफी, मैच के दौरान मारे गए थे 97 फुटबॉल प्रशंसक (फोटो एपी)

    HighLights

    1. ब्रिटेन की भीषण त्रासदी के 34 साल बाद सरकार ने मांगी माफी।
    2. मैच के दौरान मारे गए थे 97 दर्शक।

    एपी, लंदन। ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को 34 साल पहले एक स्टेडियम में मारे गए 97 लिवरपूल फुटबॉल प्रशंसकों के परिवारों से माफी मांगी है। इससे पहले पुलिस ने भी इस घटना को लेकर साल की शुरूआत में मृतकों के परिवार से माफी मांगी थी।

    ब्रिटिश सरकार ने क्या कहा?

    ब्रिटिश सरकार ने कहा कि वह अन्य उपायों के अलावा एक चार्टर पेश कर रही है, जिसका उद्देश्य पुलिस या अन्य सरकारी अधिकारियों द्वारा गलत कदम उठाने को रोकना है।

    हिल्सबोरो परिवार की रिपोर्ट ने सार्वजनिक निकायों और सरकार से कार्रवाई की सिफारिश की थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हिल्सबोरो परिवारों के दर्द और पीड़ा को दोहराया नहीं जा सके।

    मैच के दौरान मारे गए थे 97 दर्शक

    दरअसल, 15 अप्रैल 1989 को लिवरपूल और नॉटिंघम फॉरेस्ट के बीच एफए कप सेमीफाइनल मैच के दौरान 97 दर्शक मारे गए थे और लगभग 800 घायल हो गए। शेफील्ड के हिल्सबोरो स्टेडियम में खेल कुछ ही मिनटों के बाद रद कर दिया गया था। इस मैच के दौरान दर्शकों की क्षमता 54,000 के करीब थी।

    पीएम सुनक ने जताया दुख

    प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि हिल्सबोरो परिवारों पर जो गुजरी उसके लिए उन्हें गहरा खेद है और उन्हें नए साल में उनसे मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हिल्सबोरो परिवारों को कई अन्याय सहना पड़ा है।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: दक्षिणी गाजा के प्रमुख शहर खान यूनिस के केंद्र में पहुंची इजरायली सेना, जमीनी व हवाई हमले तेज

    ब्रिटेन पुलिस के शीर्ष अधिकारी भी मांग चुके है माफी

    इस साल की शुरूआत में ब्रिटेन के शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने माना था कि पुलिस की विफलता 1989 की हिल्सबोरो दुर्घटना का मुख्य कारण थी। इस मैच के दौरान लिवरपूल एफसी के 97 प्रशंसक मारे गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'ट्रंप के चुनाव न लड़ने पर निश्चित नहीं हूं कि मैं भी लड़ूंगा...', राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- ट्रंप लोकतंत्र के लिए खतरा