विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पप्पू यादव बोले- बेनामी संपत्ति की हो जांच, नोटबंदी को बताया व्यर्थ का हंगामा

By Amit AlokEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 08:10 AM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2016 10:26 PM (IST)

सांसद पप्पू यादव ने अब बेनामी संपत्ति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग रखी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मधेपुरा [जेएनएन]। जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लालू प्रसाद व नीतीश कुमार पर नया हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि लालू-नीतीश की पार्टी के नेताओं ने अकूत बेनामी संपत्ति अर्जित की है। नीतीश में हिम्मत है तो सभी राजनेताओं के खाते की जांच कराएं। पप्पू ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि उसने नोटबंदी पर व्यर्थ का हंगामा खड़ा किया है।

पप्पू ने अब बेनामी संपति के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा कि राजनेता, अधिकारी, फिल्मी कलाकार व बाबाओं के पास सबसे अधिक बेनामी संपति है। सरकार इन लोगों की जांच सीबीआइ व अपराध शाखा से कराएं। नहीं तो पांच जनवरी को वे कोर्ट में बेनामी संपत्ति के खिलाफ आवेदन डालेंगे।

नोटबंदी के 50 दिन पूरे : चाय बेचने वाली महिला ने किया चाय-बिस्किट फ्री

सांसद गुरुवार को खुर्दा स्थित आवास में जनता दर्शन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे चुप बैठने वाले नहीं है। लड़ाई लड़ी जाएगी। नीतीश कुमार सिर्फ लालू व कांग्रेस को डरा रहे हैं। हिम्मत है तो सभी राजनेताओं के खाता की जांच कराएं। पता चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि लालू यादव व नीतीश कुमार के सांसद व विधायक सहित अन्य नेताओं ने अकूत बेनामी संपति अर्जित की है। अगर सरकार नेताओं के राजनीति में आने के पहले और बाद की संपति में मिलान करे तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पप्पू यादव ने सबसे पहले उनकी संपति जांच कराने की मांग की।

AMAZING : सड़क पर फेंक गए नोटों भरा बोरा, घंटों मची रही लूट की होड़

उन्होंने सवाल उठाया कि पटना, बिहटा सहित अन्य शहरों में जो काफी बेनामी जमीन खरीदी गई है, बड़े-बड़े मॉल बनाए गए हैं, वे किसके हैं? नीतीश कुमार बताएं कि चुनाव के दौरान जो 40 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए वह कहां से आया? क्या अब रैली कैशलेस होगी?

पप्पू बोले, नोटबंदी के कारण 232 लोगों की मौत गई। लोग परेशान हैं। केंद्र सरकार बताए कि क्या नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा? अपराध रुकेगा? आंतकवाद पर लगाम लग जाएगा? नहीं तो फिर क्यों इतना बड़ा हंगामा किया गया?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।