विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के RJD नेता के वाहनों से गोमांस की तस्करी! झारखंड में FIR दर्ज

By Amit AlokEdited By:
Updated: Sun, 14 Aug 2016 04:20 PM (IST)

बिहार के एक राजद नेता के वाहनों पर बीफ लादकर कोलकाता भेजा जा रहा था। इसकी भनक लगने पर झारखंड की मैथन पुलिस ने वाहनों को पकड़कर बीफ जब्त कर लिया। घटना की एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क]। बिहार के एक राजद नेता व पूर्व विधायक के वाहनों से गोमांस की तस्करी का मामला उजागर हुआ है। झारखंड के धनबाद में शनिवार को पुलिस ने बिहारशरीफ से बीफ लादकर कोलकाता जा रहे ऐसे दो वाहनों को पकड़ा है।

मैथन में पकड़े गए वाहन

जानकारी के अनुसार धनबाद की मैथन पुलिस ने शनिवार को झारखंड-बंगाल सीमा पर मैथन टॉल प्लाजा के समीप गोमांस (बीफ) लदे दो वाहनों को पकड़ा। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। वाहनों में लदे गोमांस का जंगल में डिस्पोजल कर दिया गया। एसपीसीए निरीक्षक तरुण कुमार सिंह ने वाहनों में गोमांस होने की पुष्टि की।

एफआइआर दर्ज, चालक-खलासी गिरफ्तार

इस मामले में चालक, खलासी, वाहन मालिक व मांस तस्करी करने वालों के खिलाफ मैथन ओपी में झारखंड गोवंश पशु हत्या अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज करायी गयी है। चालक व खलासी को मैथन पुलिस ले गई है।

पढ़ेंः नवादा में बीफ बिक्री की सूचना पर तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति

राजद नेता के हैं दोनों वाहन

पकड़े गए दोनों वाहन (WB 37 D 0267 तथा WB 37 D 0268) बिहारशरीफ के एक राजद नेता के बताए जा रही हैं। इस नेता की दो बसें भी बिहारशरीफ से कोलकाता के लिए चलती हैं।

राजनीतिक संरक्षण में बीफ की तस्करी

एसपीसीए के निरीक्षक तरुण कुमार सिंह के अनुसार दोनों वाहनों के मालिक बिहार के एक राजद नेता सह राजद के पूर्व विधायक हैं। बीफ का धंधा उनके राजनीतिक संरक्षण में चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में विधायकों की बढ़ी मुश्किल, किराए पर घर देने को भी कोई राजी नहीं