यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेक्स रैकेट में फंस सकता है आनंद बरार, गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
बीएसएससी पेपरलीक कांड मामले में हरियाणा से आनंद बरार की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि वह अपने काम ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। बीएसएससी पेपर लीक कांड में हरियाणा के आनंद बरार की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े अधिकारियों के दिल की धड़कनें बढ़ गईं है। जांच में पता चला है कि करीब एक दर्जन अधिकारियों से वह सीधे संपर्क में था। वह अधिकारियों से काम लेने से पहले और बाद में दिल्ली के चर्चित होटलों में गुप्त पार्टियों की व्यवस्था करता था।
इसकी जानकारी एसआइटी में शामिल एक अफसर ने दी। उसे जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि पुलिस के हाथ उसके गिरेबां तक पहुंच जाएंगे। कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी उसे पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते रहते थे।