यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा बिहार का मौसम, इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी है। शनिवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज प् ...और पढ़ें

HighLights
- राजधानी सहित अधिसंख्य भागों में 15 मई से राहत की उम्मीद
- 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज रहा प्रदेश में सबसे गर्म
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी व आसपास के इलाकों में गर्म पछुआ हवा के कारण लू जैसी स्थिति बनी हुई है। शनिवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ा धूप और तीखी लगने लगी। पटना का तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीते 10 दिनों में पटना का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।
बांका और भागलपुर में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 10, 2025
इन जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान नौ जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गापेालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, जमुई एवं बांका जिले में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पटना सहित सिवान, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा जिले में गर्म और आर्द्र दिन को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
4-5 दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं
अगले चार से पांच दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। गर्म पछुआ हवा चलने के साथ मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून 13 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में बढ़ने के आसार हैं।
15-16 मई के आसपास हो सकती है बारिश
इसके प्रभाव से 15-16 मई के आसपास प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान गया व रोहतास में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।
खबरें और भी
गया के डुमरिया में 4.6 मिमी, इमामगंज में 0.6 मिमी एवं रोहतास के तिलौथु में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। शनिवार को पटना, गोपालगंज, डेहरी, बक्सर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) |
| पटना | 41.5 | 28.8 |
| गया | 41.0 | 27.5 |
| भागलपुर | 40.1 | 26.9 |
| मुजफ्फरपुर | 38.3 | 28.5 |
ये भी पढ़ें