Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने बढ़ाई टेंशन, 39 डिग्री के पार पहुंचा पारा; ये जिला रहा सबसे गर्म

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 07:32 AM (IST)

    बिहार के मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है। शनिवार को खगड़िया का तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। आन ...और पढ़ें

    बिहार में 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
    बिहार में 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

    HighLights

    1. शनिवार को खगड़िया का तापमान पहुंचा 39 डिग्री के पार
    2. पटना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया
    3. किशनगंज और छपरा के अधिकतम तापमान में आई गिरावट

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च के महीने में ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को खगड़िया का तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने के आसार हैं, जिससे लोगों को मार्च के महीने में ही मई वाली गर्मी का अहसास होगा।

    राजधानी पटना के मौसम का हाल

    शनिवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    किशनगंज और छपरा में गिरा पारा

    • शनिवार को प्रदेश के किशनगंज और छपरा में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। किशनगंज का अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 29.2 दर्ज किया गया।
    • वहीं, छपरा का तापमान 0.5 डिग्री गिरावट के साथ 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सभी शहरों के अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया।

    बादल छाए रहने के आसार

    पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से पिछले 1-2 दिन में कई राज्यों में ओलावृष्टि और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में बिहार में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के असर की वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू है। हालांकि, इस बीच प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे बादल पूर्व की ओर बढ़ेंगे बिहार में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इससे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    हालांकि, पश्चिम विक्षोभ के असर के बाद भी बिहार वासियों को बढ़ते तापमान से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। आने वाले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

    अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या

    मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिलता है। पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज मौसमी बीमारियों के हैं। 

    खबरें और भी

    बदलते मौसम के बीच बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही बाहर की चीजें खाने से बचें।

    ये भी पढ़ें

    Weather: बारिश ने बदला दिल्ली-यूपी का मौसम, पहाड़ों पर हिमपात जारी; इन राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

    Bihar Weather Today: बिहार में होली के जश्न में खलल डाल सकती है बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट