Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में होली के जश्न में खलल डाल सकती है बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 07:38 AM (IST)

    बिहार में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह ...और पढ़ें

    बिहार के दो जिलों में बारिश के आसार
    बिहार के दो जिलों में बारिश के आसार

    HighLights

    1. प्रदेश के तापमान में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना
    2. गोपालगंज एंव पश्चिमी चंपारण जिले में हल्की बारिश के आसार
    3. पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में इजाफा

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में तेज पछुआ हवा चलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। होली के दिन प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। हालांकि, तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। आज प्रदेश का मौसम सामान्य बना रहेगा।

    आज के मौसम का हाल

    प्रदेश में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी।

    मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर मध्य व उत्तर पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा और झोंके के साथ 15-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना समेत दक्षिण व उत्तर पश्चिम भाग में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

    14 मार्च को शेखपुरा रहा सबसे गर्म

    14 मार्च को प्रदेश के शेखपुरा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। शेखपुरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान बांका में दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में और इजाफा होने के आसार हैं।

    खबरें और भी

    राजधानी पटना सहित कई शहरों के तापमान में इजाफा

    राजधानी पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

    वहीं, पटना के अलावा भोजपुर, पटना, गया, रोहतास, नालंदा और नवादा जिलों के तापमान में भी इजाफा हुआ।

    इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार

    डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की ओर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उनके अनुसार, गोपालगंज एंव पश्चिमी चंपारण जिले में 15-16 मार्च के आसपास हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

    डॉ.राजेन्द्र प्रसाद, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा

    बिहार में अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

    अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

    वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पक्षुआ हवा चलेगी।

    ये भी पढ़ें

    Weather: होली के बाद दिल्ली NCR का बदला मौसम, कश्मीर में बर्फबारी जारी; राजस्थान में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट

    Bihar Weather Today: होली पर रंग बदलेगा बिहार का मौसम, सताएगी भीषण गर्मी; इन जिलों में बारिश का भी अलर्ट