Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: होली पर रंग बदलेगा बिहार का मौसम, सताएगी भीषण गर्मी; इन जिलों में बारिश का भी अलर्ट

    Updated: Fri, 14 Mar 2025 07:10 AM (IST)

    बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मार्च के महीने में ही पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को राजधानी पटना सहित कई शहरों का अधिक ...और पढ़ें

    बिहार में होली के दिन सताएगी भीषण गर्मी
    बिहार में होली के दिन सताएगी भीषण गर्मी

    HighLights

    1. गुरुवार को 34.4 डिग्री दर्ज हुआ राजधानी का अधिकतम तापमान
    2. 36.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म
    3. दक्षिणी भागों में 15-30 किमी प्रतिघंटा रहेगी पछुआ की रफ्तार
    4. प्रदेश के तापमान में सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी की संभावना

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में तेज पछुआ हवा चलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। होली के दिन प्रदेश के तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। हालांकि, तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    36 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पछुआ के कारण आकाश साफ होने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    होली पर तेज हवाएं चलने की संभावना

    होली पर उत्तर मध्य व उत्तर पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। पटना समेत दक्षिण व उत्तर पश्चिम भाग में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

    होली के अगले दिन होगी बादलों की दस्तक

    होली के अगले दिन रविवार को पटना व आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है। गुरुवार को पटना सहित नौ जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 36.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।

    सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा दर्द हुआ राजधानी का तापमान

    पटना सहित अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान गुरुवार को सामान्य से चार डिग्री उपर चढ़ने के साथ 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 15.3 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बना रहा।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

    स्थान
    वृद्धि (डिग्री से​ल्सियस में)
    औरंगाबाद   2.5
    बक्सर 1.6
    छपरा 0.1
    गया 0.4
    जमुई 0.2

    प्रमुख शहरों का तापमान 53

    शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना  34.4 20.8
    गया  35.6 19.0
    भागलपुर  32.0 19.2
    मुजफ्फरपुर   32.4 18.2

    मुजफ्फरपुर : होली पर रंग-गुलाल के बीच आसमान से बरसेगी फुहार

    होली के दिन रंग-गुलाल के बीच आसमान से फुहार बरसने की संभावना बन रही है। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया कि गोपालगंज एंव पश्चिमी चंपारण जिलों में 15-16 मार्च के आसपास कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

    अन्य जिलों में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस बीच गुरुवार को सुबह से आसमान साफ व दिन में धूप निकली। अधिकततम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

    वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सतार ने बताया कि अगले छह दिन तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं।

    इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। औसतन पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटे कि रफ्तार से मुख्य रुप से पछुआ हवा चलेगी।

    ये भी पढ़ें

    आज होली पर बरसेंगे बादल! दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट; कश्मीर में बर्फबारी से जीवन अस्त-व्यस्त

    Bihar Weather Today: होली खेलने वालों के लिए जरूरी खबर, जश्न के बीच सताएगी गर्मी और तेज हवाएं करेंगी परेशान