यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: होली खेलने वालों के लिए जरूरी खबर, जश्न के बीच सताएगी गर्मी और तेज हवाएं करेंगी परेशान
बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। वहीं होली के मौके पर प्रदेश का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 13-1 ...और पढ़ें

HighLights
- होली पर राजधानी में छाए रहेंगे आंशिक बादल, 35 पार होगा तापमान
- बुधवार को 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ पटना का अधिकतम तापमान
- 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया रहा प्रदेश में सबसे गर्म
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में पछुआ के कारण आसमान साफ होने के साथ तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी है। होली पर प्रदेश का तापमान 35 पार रहने के साथ कुछ स्थानों पर झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पटना समेत आसपास इलाकों में 15-16 मार्च को मौसम साफ रहने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
35 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 13-15 मार्च के दौरान अधिसंख्य भागों का अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बीते वर्ष भी 13-15 मार्च के आसपास पटना का अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस रहा था।
15-25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
होली के मौके पर इस बार उत्तर मध्य व उत्तर पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।
जबकि पटना समेत दक्षिण व उत्तर पश्चिम भाग में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।
राजधानी सहित 25 शहरों के तापमान में हुआ इजाफा
बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा। पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि 15.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
खगड़िया में 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा
राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से 2.4 डिग्री वृद्धि के साथ बुधवार को 34.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। फारबिसगंज व किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहा।
प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि
| शहर | वृद्धि (डिग्री सेल्सियस में) | तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
| मोतिहारी | 3.5 | 34.0 |
| शेखपुरा | 2.2 | 33.8 |
| बांका | 4.6 | 35.5 |
| जमुई | 3.2 | 34.0 |
| नालंदा | 2.8 | 33.4 |
| गया | 2.8 | 35.2 |
| डेहरी | 1.9 | 34.9 |
| भोजपुर | 2.0 | 33.9 |
| सासाराम | 1.7 | 33.8 |
| गोपालगंज | 1.3 | 33.1 |
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) |
| पटना | 34.0 | 20.3 |
| गया | 35.2 | 18.0 |
| भागलपुर | 33.8 | 18.7 |
| मुजफ्फरपुर | 32.4 | 19.9 |
ये भी पढ़ें

